फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kanhaiya said nothing wrong: shatrughan sinha

कन्हैया ने कुछ भी देश विरोधी नहीं कियाः शत्रुघ्न

Wed, 17 Feb 2016 07:26 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya said nothing wrong: shatrughan sinha

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी और छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर अब वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कन्हैया कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि, कन्हैया का पूरा भाषण सुनने के बाद मुझे नहीं लगता हमारे बिहारी लड़के कन्हैया कुमार ने कुछ भी देश विरोधी और संविधान के विरुद्ध कहा है। शत्रुघ्न ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उसे रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शत्रु यहीं नहीं रुके उन्होंने जेएनयू की आलोचना करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कभी अच्छे नेताओं के लिए जाना जाने वाला जेएनयू अब इस संकट से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय छवि वाले जेएनयू का शानदार रिकार्ड और इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की कार्रवाई पर उठाई उंगली

kanhaiya said nothing wrong: shatrughan sinha

यह भारत के प्रतिभाशाली युवा मन और शिक्षकों के सीखने के लिए उपयुक्त स्‍थान है। इसलिए इसे तरह की शर्मिंदगी से बचाने की जरूरत है। हम ऐसे बयान देते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है जो संस्‍था की छवि खराब करते हों। जेएनयू छात्रों के प्रति सहानभूति जताते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि, वो हमारे बच्चे हैं और हमारे छात्र हैं।

जेएनयू मुद्दे पर देश विरोधी गति‌विधि के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्हैया कुमार बिहार के रहने वाले हैं। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सरकार की कार्रवाई का विरोध कर चुके हैं इसके अलावा वाम दलों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से अलग लाइन पर चलते नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई बार पार्टी की किरकिरी करा चुके हैं। बिहार चुनाव के दौरान भी लगातार भाजपा की सरदर्दी बढ़ाए रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed