फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kanhaiya kumar said difference between being religious and fanatic over waris pathan statement

वारिस पठान के बयान को भाकपा नेता कन्हैया ने बताया गलत, कहा- धार्मिक और कट्टर होने में अंतर

Sun, 23 Feb 2020 08:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Feb 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya kumar said difference between being religious and fanatic over waris pathan statement
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान के विवादित बयान पर भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि उनका बयान गलत है। कन्हैया ने कहा कि धार्मिक और कट्टर होने के बीच में अंतर है।

विज्ञापन


जेएनयू के पूर्व छात्र नेता ने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन यात्रा’ के दौरान पठान के बयान और बंगलूरू में एआईएमआईएम की एक रैली में एक युवती द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


कन्हैया पर भी 2016 राजद्रोह का आरोप लगा था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी बलि के बकरे की आवश्यकता हमेशा होती है। चार साल पहले बलि का बकरा मैं था, जब सोशल मीडिया समेत हर जगह मुझे अपशब्द कहे जा रहे थे। अब मैं पुराना हो चुका हूं इसलिए नफरत करने के लिए नई चीजें खोज ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि वह धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने की हर कोशिश का विरोध करते हैं। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह समझने की आवश्यकता है कि धार्मिक होने और कट्टर होने एवं नफरत को सही ठहराने के लिए किसी की आस्था का इस्तेमाल करने के बीच अंतर है।

क्या कहा था वारिस पठान ने

एआईएमआईएम नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्ग में हुई एक रैली के दौरान हिन्दू-मुसलमान का मुद्दा उठाते हुए भड़काऊ बयान दिया था।  पठान ने कहा था कि वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना। पठान ने यह बयान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ही दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed