{"_id":"5e50d3628ebc3ef3fa5c6a57","slug":"jp-nadda-in-patna-says-people-of-jammu-and-kashmir-are-happy-after-abrogation-of-article-370-35a","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नीतीश से भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नीतीश से भी मिले
Sat, 22 Feb 2020 10:28 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा का नए कार्यालय का भी उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि जहां कई पार्टियों में वंशवाद है वहीं भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही परिवार हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, 'देश में करीब 2,500 राजनीतिक दल हैं। 59 दलों को चुनाव आयोग की मान्यता प्रदेश स्तर पर मिली है, सात दलों को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिली है। अन्य सभी पार्टियां वंशवाद के आधार पर चलती हैं, सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां पार्टी ही परिवार है। कांग्रेस के पास कई बार पूर्ण बहुमत आया, लेकिन कभी ये अनुच्छेद 370 को हटाने की हिम्मत नहीं कर सके। आपने 303 सांसदों के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। एक ही झटके में उन्होंने धारा 370 धाराशाही कर दिया।'
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 और 35ए पर उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर में वाल्मीकि का बेटा कोई सरकारी नौकरी ज्वाइन नहीं कर सकता था। अगर वो ज्वाइन सकता था तो सिर्फ सफाई कर्मचारी के तौर पर। अब अनुच्छेद 370 और 35A हटने के बाद अब वाल्मीकि का बेटा भी जज, डॉक्टर, अफसर और इंजीनियर बन सकेगा। वेस्ट पाकिस्तान से भारत आकर मनमोहन सिंह जी, लाल कृष्ण आडवाणी जी, आई के गुजराल जी प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री बने। लेकिन वहां से जम्मू कश्मीर में बसने वाला काउंसलर का चुनाव भी नहीं लड़ सकता था। ये अनुच्छेद 370 के कारण था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, '370 समाप्त होने के बाद, आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में बीडीसी का चुनाव हुआ। 310 सीटों पर चुनाव हुए और भाजपा को 80 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 1 सीट मिली। पुलवामा में 85 प्रतिशत, शोपिया में 86 प्रतिशत और श्रीनगर में 100 प्रतिशत वोट पड़े। शोपियां में भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली। जब हमने सती प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह को कानूनी रूप से बंद किया, हमने कानून से महिलाओं को संपत्ति पर बराबर अधिकार दिया। तब मुस्लिम महिलाओं पर तलवार की तरह लटकता तीन तलाक को हटाना भी जरूरी था। मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के कारण ही तीन तलाक कानूनी तौर पर बैन हो सका।'
नीतीश से की मुलाकात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की। माना जा रहा है कि दोनों ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं अन्य विषयों पर चर्चा की।
Bihar: BJP President JP Nadda met Bihar Chief Minister Nitish Kumar, at the latter’s residence in Patna today. pic.twitter.com/tpDfZ7F6E4
— ANI (@ANI) February 22, 2020
नड्डा ने यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उनके साथ भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल भी थे।
जदयू बिहार में सत्तारूढ़ राजग का घटक है। नवंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव भाजपा नीत इस गठबंधन के लिए अहम है । भाजपा को दिल्ली और झारखंड चुनाव में शिकस्त जबकि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा।
नड्डा ने कुमार के साथ अपनी बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की और बिहार का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने को लेकर राज्य में राजग के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री की सराहना की। दोनों के बीच करीब आंधे घंटे तक बैठक चली।