{"_id":"582715324f1c1b342fb3b186","slug":"journalist-shot-dead-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: स्टॉल पर चाय पी रहे पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: स्टॉल पर चाय पी रहे पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला /दिल्ली
Updated Sat, 12 Nov 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के रोहतास जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पत्रकार धर्मेंद्र सिंह अपने गांव अमरा टोला के करीब स्टॉल पर चाय पी रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्रकार धर्मेंद्र को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था। उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन ने कहा कि वाराणसी ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने कहा, 'हत्या के मामले की जांच चल रही है।' पत्रकार की हत्या का शक रोहतास जिले में अवैध उत्खनन का बिजनेस करने वालों पर किया जा रहा है। गौरतलब है कि मई में बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन