जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के कथित सह समन्वयक और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार की सुबह शरजील की तलाश में उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था।
JNU Student Sharjeel Imam has been arrested from Jahanabad,Bihar by Delhi Police. Imam had been booked for sedition by Police. More details awaited. pic.twitter.com/7zFmWFbWIf
— ANI (@ANI) January 28, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई, पटना और दिल्ली में शरजील की तलाश में छापेमारी की थी। दिल्ली पुलिस को डर था कि अगर वह बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया, तो वापस लाने में बहुत मुश्किल होगी।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया था कि उसे आखिरी बार 25 जनवरी को देखा गया था। वह शाम को बिहार के फुवारी शरीफ में एक बैठक में दिखा था। शरजील ने कथित तौर पर एक वीडियो में कहा था कि असम को भारत से अलग कर देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्रहित में न हो: नीतीश
जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो राष्ट्र के हित में न हो। आरोप और गिरफ्तारी, अदालत मामले पर फैसला करेगी।Bihar Chief Minister Nitish Kumar on JNU student Sharjeel Imam arrested in Jahanabad (Bihar) by Delhi Police: Nobody should do anything that is not in the interest of the nation. The accusations & the arrest, court will decide on the matter. https://t.co/niLq6ouavI pic.twitter.com/9k42VIR32V
— ANI (@ANI) January 28, 2020
जेएनयू प्रोक्टोरियल कमेटी भी दे चुकी पेश होने के निर्देश
रिसर्च स्कॉलर शरजील इमाम का विवादित वीडियो वायरल होने के मामले को जेएनयू कैंपस की प्रोक्टोरियल कमेटी ने भी गंभीरता से लिया है। कमेटी ने शरजील को नोटिस जारी कर तीन फरवरी तक पेश होने का निर्देश दिया था।
जदयू नेता थे शरजील के पिता
शरजील के दिवंगत पिता अकबर इमाम स्थानीय जदयू नेता थे और वह एक बार विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत भी आजमा चुके हैं। हालांकि, उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। शरजील के पिता ही नहीं बल्कि उसका छोटा भाई मुजम्मिल इमाम भी राजनीति में शामिल रहा है। कुछ महीने पहले ही उसने जदयू छोड़ी थी।Bihar: Jehanabad Court grants Delhi Police transit remand of JNU student Sharjeel Imam. Imam had been booked for sedition by Police. https://t.co/uIpLlup8sv
— ANI (@ANI) January 28, 2020