{"_id":"5fd9a176436d00773a70893f","slug":"jitan-ram-manjhi-praises-tejaswi-yadav-after-covid-19-infection-know-what-is-it-mean","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को बताया बिहार का पुत्र समान युवा नेता, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को बताया बिहार का पुत्र समान युवा नेता, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
Wed, 16 Dec 2020 01:04 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें पुत्र समान और बिहार का युवा नेता कहा है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक ट्वीट किया था, जिस पर जीतन राम मांझी ने यह जवाब दिया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहें। इस पर जीतन राम मांझी ने जवाब देते हुए तेजस्वी की तारीफ की और लिखा, 'धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव।'
विज्ञापन
धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता @yadavtejashwi https://t.co/SgIiNi7LDA
विज्ञापन विज्ञापन— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 15, 2020
मांझी के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में एक बार और हलचल तेज हो गई हैं। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक हिदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र की सियासत में कद और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर आंदोलन करने की बात कही थी। बिहार चुनाव से पहले जीतन राम मांझी महागठबंधन का हिस्सा थे, लेकिन नीतीश की तारीफ कर नए राजनैतिक समीकरण बनाने के संकेत दिए। इसके बाद जीतन राम महागठबंधन को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए।
बता दें कि हम पार्टी अब तक तीन बार पाला बदल चुकी है। बिहार चुनाव में हम को चार सीटें हासिल हुई थीं। अब जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव को बिहार का युवा नेता कहकर बुलाना किस ओर संकेत दे रहा है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।