फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Ram Manjhi invites Brahmin Community for lunch with one condition Bihar POlitics news in Hindi

बिहार: मांझी ने ब्राह्मण समुदाय को किया भोज के लिए आमंत्रित, लेकिन रखी ये शर्त, जानिए पूरा मामला

Thu, 23 Dec 2021 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Dec 2021 08:56 PM IST
सार

ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर चर्चा में आए जीतनराम मांझी ने अब ब्राह्मणों को अपने आवास पर भोज के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी है। 

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi invites Brahmin Community for lunch with one condition Bihar POlitics news in Hindi
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने विवादित बोल के चलते ब्राह्मण समाज के निशाने पर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अब इस वर्ग को साधने की कोशिश की है। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के लोगों को अपने घर भोजन का न्योता दिया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक शर्त भी रखी है। मांझी ने कहा है कि इस भोज में वही ब्राह्मण शामिल हों जिन्होंने कभी मांस-मदिरा का सेवन न किया हो और न ही चोरी-डकैती में संलिप्त रहे हों। 

विज्ञापन


मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वैसे ब्राह्मण-पंडित जिन्होंने कभी मांस-मदिरा का सेवन नहीं किया हो, चोरी-डकैती नहीं की हो, वह 27 दिसंबर 2021 को पटना स्थित मेरे सरकारी आवास पर दोपहर 12.30 बजे आएं और दलित-आदिवासी परिवारों के साथ भोज में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय दें।'18 दिसंबर को पटना में भुइयां समाज के बीच मांझी ने ब्राह्मणों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


पहले दिया था यह विवादित बयान
उन्होंने कहा था कि आज कल दलित समाज में सत्यनारायण भगवान की पूजा का चलन बहुत बढ़ गया है। जगह-जगह ब्राह्मण पूजा करवाते हैं। वो पूजा करवाते हैं लेकिन उस घर में खाना नहीं खाते। वो कहते हैं कि केवल पैसा दे दीजिए। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ा था तो मांझी ने कहा था कि मैंने जिनकी बात की है वो ब्राह्मण हैं ही नहीं। मैं सनातन धर्म को मानता हूं और ब्राह्मणवाद का पूरी तरह विरोध करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed