फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jitan Manjhi met Nitish Kumar for 50 minutes after threatening lalu yadav grand alliance congress

तेजस्वी के नाम पर महागठबंधन में फूट, नाराज कुशवाहा के बाद नीतीश से मिले मांझी

Wed, 18 Mar 2020 08:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 18 Mar 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jitan Manjhi met Nitish Kumar for 50 minutes after threatening lalu yadav grand alliance congress
नीतीश कुमार-जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार में विपक्षी के महागठबंधन में टकराव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मंगलवार की देर शाम को महागठबंधन के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने एनडीए के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी देर तक चली।

विज्ञापन


नीतीश से मुलाकात करने से एक दिन पहले मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को धमकी देते हुए कहा कि यदि राजद अपना रवैया नहीं बदलती है तो वह मार्च के बाद एक बड़ा फैसला लेंगे के लिए आजाद होंगे। नीतीश और मांझी की इस मुलाकात को महागठबंधन में जारी टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अपनी इस मुलाकात के बारे में मांझी ने सफाई देते हुए कहा है कि वह अपनी विशेष सुरक्षा दस्ता की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 50 मिनट तक बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इसे दो नेताओं के बीच विकास के मुद्दे पर सामान्य मुलाकात बताया है। उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि जब दो राजनेता मिलते हैं तो राजनीति की बात होती ही है। इस मुलाकात में राजनीति की क्या बातें हुईं, इसे लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नीतीश से मुलाकात पर मांझी की सफाई
नीतीश से मुलाकात के बाद गरमाई राजनीति को लेकर मांझी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री से 14 मार्च को हटाई गई अपनी एसएसजी सुरक्षा को फिर से बहाल करने की बात करने गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री होने की वजह से राबड़ी देवी को यह सुरक्षा मिली हुई है।


मांझी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश ने उनके आग्रह पर एसएसजी सुरक्षा बहाल करने की बात कही है। हालांकि माना जा रहा है कि मांझी और नीतीश की 50 मिनट की मुलाकात में कई और मामलों पर चर्चा हुई होगी। बता दें कि मांझी महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी राजद के राज्यसभा सीट को लेकर किए वादे को पूरा न करने से खफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed