{"_id":"643fae926f1eafb1a60defe9","slug":"jewelry-worth-rs-1-5-lakh-stolen-by-breaking-bike-trunk-in-motihari-incident-captured-in-cctv-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर ले उड़े चोर, घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर ले उड़े चोर, घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 19 Apr 2023 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:34 PM IST
सार
मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में चोर एक बाइक से डेढ़ लाख रुपये के जेवर उड़ा कर फरार हो गए। चोरी की यह घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र में चोर एक बाइक की डिक्की तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गए। चोरों की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सोनू ज्वेलर्स के मालिक सोनू कुमार ने थाने में आवेदन दे कर बताया कि वह बाजार से दुकान के लिए जा रहा था। इसी बीच वह ग्रामीण बैंक के पास अपनी बाइक लगाकर टोपी खरीदने के लिए गया। उसी वक्त मौका पाकर पहले से घात लगाए चोरों ने मोटर साइकिल की डिक्की तोड़ी और उसमें रखा डेढ़ लाख का सोना और चांदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस तरह की एक और घटना के बाद कहा जा सकता है कि मोतिहारी में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। वे एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। मानो उनके अंदर पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। चकिया के आईसीआईसीआई बैंक में हुए 48 लाख रुपये के लूट कांड का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, मधुबन थाना क्षेत्र में भी चोरी की एक वारदात हो गई।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर खड़ी बाइक के पास पहले एक लड़का आया। फिर अपनी जेब से एक चाभी निकाल उस डिक्की के ताले को तोड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वह कुछ देर बाद फिर आया और दूसरा प्रयास करने लगा। इस बार उसने बाइक की डिक्की का ताला तोड़ लिया। फिर उसमें रखा जेवर वाला बैग ले कर अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। डिक्की में 20 ग्राम सोना और एक किलो चांदी थी। चोरी किए जेवरों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि चोरी का आवेदन मिला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jewelry theft Madhuban