फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jewelery found buried underground in Munger Bihar, Haryana bank 10 crore jewellery burglary case update

जमीन ने उगला सोना: 10 करोड़ की ज्वेलरी हरियाणा से सेंधमारी कर लाए थे, बिहार में 200 ग्राम जमीन के अंदर गड़ा था

Fri, 22 Dec 2023 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Dec 2023 06:17 PM IST
सार

पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिया गांव में दोस्त के घर गोल्ड छिपाकर रखा है। पुलिस ने खुदाई कर सोना बरामद कर ली। 

विज्ञापन
jewelery found buried underground in Munger Bihar, Haryana bank 10 crore jewellery burglary case update
पुलिस ने बरामद की ज्वेलरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में बैंक से 10 करोड़ की गोल्ड लूट में बिहार का बदमाश भी शामिल था। यह खुलासा मुंगेर पुलिस ने किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 200 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की है। आरोपी ने लूट के बाद अपने रिश्तेदार के घर में इस ज्वेलरी को जमीन के नीचे गार दिया था। पुलिसिया पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिया गांव में दोस्त के घर गोल्ड छिपाकर रखा है। पुलिस ने खुदाई कर सोना बरामद किया है। आरोपी देवानंद बिना मुंगेर के चोर गांव का रहने वाला बताया जाता है। उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की गई है। हरियाणा पुलिस ने बताया कि जो सोना बरामद किया गया है उसमें मुंगेर पुलिस का भी काफी सहयोग मिला है। देवानंद बिना ने अपने रिश्तेदार के घर अमैया निवासी भागरथ बिंद के घर के पीछे खाली जमीन के नीचे ज्वेलरी छिपा रखी थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सितंबर में अंबाला में काटे गए थे 32 लॉकर
पुलिस का कहना है कि सितंबर 2023 में हरियाणा के अंबाला में कॉपरेटिव बैंक से करीब 8 से 10 करोड़ की ज्वैलरी लूट हुई थी। शातिर चोर पीछे से बैंक के दीवार में छेदकर घुसे थे। उसके बाद स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। यहां 32 लाकर कटर से कटे। इनमें से 24 में गहने समेत अन्य कीमती सामान थे। रात और अन्य सामान निकालने के बाद खाली पर्स और डिब्बे वहीं छोड़ गए सबूत मिटाने के लिए हो। वह अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानदेही पर चोरी की जेवरात बरामद किया गया
मुंगेर के असरगंज थानेदार कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस एक चोर को अपने साथ लेकर आई थी और उसी के निशानदेही पर चोरी की जेवरात बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला में हुई लूटकांड में शामिल देवानंद बिंद को एक सप्ताह पहले लखीसराय जिले से हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर लेकर असरगंज थाना लाई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार देवानंद बिंद को लेकर हरियाणा पुलिस मुंगेर के अन्य थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed