{"_id":"680efeef0459bb1af302cfa2","slug":"jehanabad-news-the-culvert-being-built-under-the-bharatmala-project-collapsed-two-workers-were-injured-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jehanabad News: भरभरा कर गिरी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही पुलिया, गंभीर रूप से घायल हुए दो मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jehanabad News: भरभरा कर गिरी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही पुलिया, गंभीर रूप से घायल हुए दो मजदूर
Mon, 28 Apr 2025 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:37 AM IST
सार
जहानाबाद जिले के रतन बीघा गांव के समीप भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक्सप्रेस वे की पुलिया ढहने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने और भी मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बीते कुछ समय से लगातार पुल और पुलियाएं गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के रतन बीघा गांव के पास का है, जहां भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आमस से जयनगर तक निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे की एक पुलिया ढह गई। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
विज्ञापन
घायल मजदूरों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Road Accident: ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में दो टीचरों की मौत, पांच अन्य लोग घायल
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की ढलाई का काम चल रहा था और बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान पुलिया धराशायी हो गई। ग्रामीणों ने मलबे में और भी मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रैफर किया गया है। फिलहाल मलबा हटाने का कार्य जारी है।
गौरतलब है कि बिहार के विभिन्न जिलों में हाल के दिनों में कई पुल और पुलिया गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और सरकार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।