जदयू की महाबैठक: निशांत कुमार होंगे डिप्टी सीएम; विधान परिषद चुनाव में हार पर हो रहा मंथन
नीतीश कुमार की पार्टी विधान परिषद चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रही है। इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज प्रदेश कार्यालय में जुटा है। माना जा रहा है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
विस्तार
पार्टी की इस कवायद में उन नेताओं की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है, जिनकी सक्रियता और चुनाव में योगदान को लेकर सवाल उठे हैं। शीर्ष नेतृत्व यह भी जांच कर रहा है कि किन इलाकों में संगठन ने मजबूती से काम किया और कहां अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, इस पर भी चर्चा हो रही है।
सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक सीट पर हार बनी चिंता
विधान परिषद चुनाव में सारण शिक्षक और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू उम्मीदवारों की हार पार्टी के लिए खास तौर पर चिंता का विषय है। जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा ने दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी लेकिन वह रद्द कर दी गई थी। सूचना मिली थी क्या अभिषेक जा एनडीए के ही घटक दलों के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। लेकिन, उसे दिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद संजय झा और उमेश कुशवाहा नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए, उन्हें सारी चीजों से अवगत करवाया। इन दोनों सीटों पर नतीजों के कारणों की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। चुनाव के दौरान जदयू प्रत्याशियों की ओर से सहयोगी दलों के समर्थन और चुनावी तालमेल को लेकर भी सवाल उठाए गए थे।