फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU spokesperson termed Misa Bharti as Surpanakha on which tej pratap backlashes him

जदयू नेता ने मीसा भारती को बताया शूर्पणखा, भड़के तेजप्रताप

Mon, 07 Jan 2019 08:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 07 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
JDU spokesperson termed Misa Bharti as Surpanakha on which tej pratap backlashes him
मीसा भारती - फोटो : Facebook

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्य प्रक्ता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को शूर्पणखा बताया है। उनके इस बयान पर बड़े भाई और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भड़क गए और उन्होंने कुमार को आड़े हाथ लिया। 

विज्ञापन


दरअसल नीरज ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'भरतमिलाप' में भरत पूरे परिवार के साथ जंगल मे राम को वापस लाने गए थे। परंतु आज की स्थिति उलट है। आज न केवल छोटा भाई सत्ता पर काबिज है, बल्कि बड़े भाई को वन-वन घूमने को बाध्य किया गया। 'शूर्पणखा' को एक क्षेत्र के मालिक बनाने पर भी कोई राजी नहीं है।'
विज्ञापन


जदयू प्रवक्ता ने राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनसे मिलने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए लिखा, 'आज नेता सीट की चाहत में ताबड़तोड़ जेल जाकर दंडवत कर रहे हैं। इन नेताओं को जेल में बंद भ्रष्टाचारी से याचना करने में इनके 'सम्मान' को ठेस नही लग रही? हद है सत्ता भूख। अब तो ये नेता 'भ्रष्टाचारी' परिवार का झोला ढोने तक को तैयार हैं। धन्य हैं सम्मनित नेता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज के बयान पर भड़के तेजप्रताप ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे सामने जदयू के प्रवक्ताओं की क्या औकात है? उन्होंने मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से कहा कि वह अनाश-शनाप बोलने वाले अपने नेताओं पर नकेल कसें वरना वह उनपर कानूनी कार्रवाई करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि हार के डर से विरोधी घबरा गए हैं इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed