{"_id":"9d788728-c144-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"jdu-spokesperson-filed-case-against-lalu-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के कुत्ता कहने पर जदयू प्रवक्ता ने किया मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के कुत्ता कहने पर जदयू प्रवक्ता ने किया मुकदमा
पटना
Updated Mon, 20 May 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने खुद को देसी अल्सेशियन कहने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लालू यादवपर भादवि की धारा 500 के तहत मुकदमा दायर किया गया है जिसके तहत उन पर मानहानि का दावा किया गया है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामाकांत यादव की अदालत में यह मुकदमा दायर किया गया। अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए मंगलवार को दिन तय किया है।
संजय की शिकायत
संजय सिंह ने दाखिल शिकायती पत्र में कहा है कि लालू यादव द्वारा सार्वजनिक स्थल पर एक सभा के दौरान उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाना उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मान को हानि पहुंचाने वाला है।
विज्ञापन
क्या कहा था लालू ने
लालू यादव की 15 मई को हुई 'परिवर्तन रैली' में लालू ने कहा था कि नीतीश कुमार ने दो अल्सेशियन पाले हैं। उनमें एक का नाम संजय झा और दूसरे का संजय सिंह है।
विज्ञापन