{"_id":"5a1c292f4f1c1bd0408b94db","slug":"jdu-sharad-yadav-faction-will-form-new-party-possible-announcement-after-gujarat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के झटके के बाद शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग और हाईकोर्ट के झटके के बाद शरद यादव बनाएंगे नई पार्टी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
शरद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के असंतुष्ट शरद गुट ने सोमवार को गुजरात चुनाव के बाद नई पार्टी बनाने का एलान किया। शरद गुट गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इससे पहले चुनाव आयोग ने जदयू के चुनाव चिह्न पर उसके दावे को खारिज कर दिया था।
जदयू के शरद यादव गुट के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि गुजरात में उसके इकलौते विधायक छोटू वसाया भारतीय ट्राइबल पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी का चुनाव चिह्न ऑटो रिक्शा है। वसाया शरद धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे लेकिन नीतीश कुमार के धड़े की तीर चुनाव चिह्न पर दावेदारी को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद नई पार्टी का गठन किया।
शरद यादव की अध्यक्षता में गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसके बाद श्रीवास्तव ने बताया कि गुजरात चुनाव के बाद गुट एक सम्मेलन का आयोजित करेगा और हम एक नई पार्टी बनाएंगे। हमारे उम्मीदवार राज्य में कांग्रेस से गठबंधन कर भारतीय ट्राइबल पार्टी के बैनर तले सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।