ललन सिंह का राजद पर निशाना: नीतीश के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 24 नवंबर को पार्टी कार्यालय में इस विशाल लालटेन का अनावरण किया था। इसी लालटेन का वीडियो ललन सिंह ने पोस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के चुनाव चिह्न लालटेन को लेकर पर खूब तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ चुकी है। राजद की बनावटी लालटेन को जलाने के लिए भी नीतीश की बिजली जरूरी है। ललन सिंह ने राजद कार्यालय में लगी विशाल लालटेन का वीडियो पोस्ट कर पार्टी को निशाने पर लिया।
ललन बोले- लालटेन की धीमी लौ बुझ चुकी
ललन सिंह ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ चुकी है। नीतीश कुमार जी की बिजली का प्लग लगाए बिना अब बनावटी लालटेन का जलना भी नामुमकिन है। उन्होंने राजद के विशाल लालटेन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 15 साल बेमिसाल।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ ही चुकी है। श्री नीतीश कुमार जी के बिजली का प्लग लगाये बिना अब बनावटी लालटेन भी जलना नामुमकिन है।#सुशासन_के_15_साल - बेमिसाल pic.twitter.com/3ysaHkowGK
विज्ञापन विज्ञापन— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh) (@LalanSingh_1) November 27, 2021
लालू ने किया था विशाल लालटेन का अनावरण
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 24 नवंबर को पार्टी कार्यालय में इस विशाल लालटेन का अनावरण किया था। चौबीस घंटे रोशनी देने वाली यह लालटेन राजस्थान की गुलाबी संगमरमर से बनी है। इसका वजन करीब साढ़े छह टन है और ऊंचाई 11 फीट है। अनावरण के समय लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया था। शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सरकार पर बरसे थे।