{"_id":"63acdfa406b710cdfe7a14028ec36fbe","slug":"jdu-mp-purnmasi-ram-said-action-on-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीयू सांसद ने कहा, तो नीतीश पर भी हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीयू सांसद ने कहा, तो नीतीश पर भी हो कार्रवाई
पटना, अमर उजाला
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारा घोटाला मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक बार फिर जेडीयू सांसद पूर्णमासी राम का बागी तेवर सामने आया है।
विज्ञापन
गोपालगंज से जेडीयू सांसद पूर्णमासी राम ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि चारा घोटाले में नीतीश कुमार का भी नाम है और अगर वह दोषी हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्णमासी राम ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव को सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता को लेकर सदैव लड़ने वाले गरीबों के मसीहा बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत चारा घोटाले के एक झूठे मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन
जेडीयू सांसद ने कहा कि कुछ षड़यंत्रकारी लोगों की इस साजिश से वह व्यक्तिगत रूप से काफी दुखी है। लालू यादव के चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने से गरीबों के बीच मातम छा गया है।
विज्ञापन