फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu leader says bjp's game is over from delhi too

भाजपा को दिल्ली से भी बेदखल करना है: रजक

Fri, 30 Oct 2015 06:45 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
jdu leader says bjp's game is over from delhi too

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता श्याम रजक ने दावा किया है कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। बिहार के बाद अगली लड़ाई दिल्ली की है और वहां से भाजपा को बेदखल करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से परेशान है। लेकिन भाजपा नेता ऊल-जलूल बयान दे रहे हैं। इससे जाहिर है कि भाजपा के नेता दहशत में हैं। उनके बयान उनकी कुंठित भावना को दर्शाते हैं। इससे साफ लगता है कि वो अंदर से परेशान हैं।
विज्ञापन


रजक ने कहा कि लालू प्रसाद ने कभी भी मंडल राज-2 की बात नहीं कही। मंडल कहीं भी अगड़े और पिछड़े का प्रतीक नहीं है। दरअसल यह अगड़े-पिछड़े की नहीं बल्कि गरीबी और अमीरी की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीयू नेता ने कहा कि पिछड़ों और दलितों को न्याय नहीं मिला है। जातिवाद की बात करने वाले भाजपा नेता बताएंगे कि जिनकी आबादी तीन फीसद है, उनकी संसाधनों पर 97 फीसद हिस्सेदारी कैसे हो गई।

'खराब कानून व्यवस्था में बिहार का स्थान 22वां'

jdu leader says bjp's game is over from delhi too

उन्होंने कहा कि आज विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा नीतीश कुमार से अधिक लालू प्रसाद को निशाना बना रही है। वह बिहार में जंगलराज की बात याद की दिला रही है।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में जंगल राज है तो जंगल राज की परिभाषा क्या है? जंगलराज वहां के लिए कहा जाता है, जहां कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो। गृहमंत्री ने संसद में क्राइम रिपोर्ट पेश की थी, भाजपा नेता उस क्राइम रिपोर्ट को पढ़ें।

देश में सबसे खराब कानून-व्यवस्था दिल्ली में है। खराब कानून व्यवस्था के मामले में बिहार का स्थान 22वां है।

'लालू-राबड़ी का शासनकाल भी जंगलराज नहीं'

jdu leader says bjp's game is over from delhi too

रजक ने कहा कि वो लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को भी जंगलराज नहीं मानते हैं।

लालू सरकार की आलोचना नीतीश कुमार ने कभी नहीं की। उन्होंने जंगलराज कभी नहीं कहा। नीतीश और लालू प्रसाद दोनों की मंजिल एक थी। दोनों गरीबों को उनका अधिकार दिलाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए नीतियां महत्वपूर्ण हैं, कोई व्यक्ति विशेष नहीं। हमारी सोच और भाजपा की सोच में बुनियादी अंतर यह है कि हम नीतियों में विश्वास करते हैं और वो व्यक्ति में विश्वास करते हैं।

'ये लालू-नीतीश का स्थाई गठबंधन है'

jdu leader says bjp's game is over from delhi too

जेडीयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को महादलित होने की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। नीतीश कुमार ने उस समय कहा भी था कि जीतन राम मांझी को इसलिए मुख्यमंत्री बनाया गया है कि वो उनके पुराने सहयोगी हैं। इसलिए वो पार्टी के संकल्प और नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।

रजक ने कहा कि इस चुनाव में मांझी से महागठबंधन को कोई चुनौती नहीं मिल रही है। उन्हें कोई नोटिस नहीं ले रहा है। मांझी का इतिहास यह रहा है कि उन्होंने कभी एक विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव नहीं लड़ा। वो एक पार्टी में टिककर नहीं रहे। आप उनका इतिहास उठाकर देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं और मीडिया ने पहले कहा कि लालू और नीतीश का गठबंधन नहीं होगा, अगर हो भी गया तो अधिक समय तक नहीं चलेगा, दोनों में सीटों को लेकर समझौता नहीं हो पाएगा। लेकिन दोनों ने गठबंधन भी किया, सीटों का समझौता भी किया और यह गठबंधन स्थाई भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed