फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU Iftar Party Nitish Kumar welcomes RJDs Tejashwi and Tej Pratap Yadav as Jitanram Manjhi also attends amid Political Rivalry news in hindi

सियासत: अब नीतीश की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए तेजस्वी, जिस मांझी पर साध रहे थे निशाना, उन्हीं के बगल में बैठे तेजप्रताप

Thu, 28 Apr 2022 09:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

सार्वजनिक तौर पर तेजप्रताप लगातार मांझी पर निशाना साधते रहे हैं और उन पर राजद के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप भी लगाते रहे हैं। हालांकि, इफ्तार के दौरान दोनों नेता आपस में बातचीत करते दिखे।

विज्ञापन
JDU Iftar Party Nitish Kumar welcomes RJDs Tejashwi and Tej Pratap Yadav as Jitanram Manjhi also attends amid Political Rivalry news in hindi
इफ्तार पार्टी में साथ बैठे दिखाई दिए जदयू-राजद के नेता। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में गठबंधन की राजनीति में नया मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, गुरुवार को जदयू की तरफ से दी गई इफ्तार पार्टी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव ने शिरकत की। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मौका है, जब सरकार और विपक्ष के नेता एक-दूसरे से इफ्तार पार्टी में मिले हैं। कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने तेजस्वी का अभिवादन किया और उन्हें छोड़ने कार तक गए। 
विज्ञापन


नीतीश की इफ्तार पार्टी में एक और चौंकाने वाला नजारा तेजप्रताप के साथ दिखा, जो कि जीतनराम मांझी के साथ बैठे दिखाई दिए। सार्वजनिक तौर पर तेजप्रताप लगातार मांझी पर निशाना साधते रहे हैं और उन पर राजद के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप भी लगाते रहे हैं। हालांकि, इफ्तार के दौरान दोनों नेता आपस में बातचीत करते दिखे।
विज्ञापन


पटना के हज भवन में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बिहार के तमाम दलों के नेता मौजूद दिखे। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मौजूद थे। उधर तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात के सियासी मायने न निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि नीतीश के न्योते पर ही वे इफ्तार में शामिल होने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से आयोजित इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। इसके बाद से ही बिहार में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि विपक्षी पार्टी नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़ने के लिए मना सकती है। हालांकि, इस पर राजद नेता ने कहा था- ‘‘हमारी पार्टी दो से भी अधिक दशकों से इफ्तार और मकर संक्रांति यानी दही चूड़ा का आयोजन करती रही है और हम हमेशा सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करते रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed