{"_id":"62ef777c4d073c2fdf11721a","slug":"jdu-former-leader-ajay-alok-attacks-on-cm-nitish-kumar-after-rcp-singh-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'ये नीतीश नहीं 'नाश' कुमार हैं, पलटने का मौसम आ गया', आरसीपी के इस्तीफे के बाद गरजे अजय आलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'ये नीतीश नहीं 'नाश' कुमार हैं, पलटने का मौसम आ गया', आरसीपी के इस्तीफे के बाद गरजे अजय आलोक
Sun, 07 Aug 2022 01:57 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:57 PM IST
सार
जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने सिलसिलेवार ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नाश कुमार करार दिया है।
विज्ञापन
अजय आलोक और नीतीश कुमार(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी सबसे करीबी माने जाने वाले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब बिहार की सियासत गरमा गई है। आरसीपी सिंह ने जहां जेडीयू को डूबता जहाज बताया है तो वहीं अब पार्टी के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। अजय आलोक ने सिलसिलेवार ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नीतीश नहीं नाश कुमार हैं बिहार के सीएम: अजय आलोक
जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि पिछले 12 साल से PM बनने की आशा में बिहार का सत्यानाश करने वाले ये महान व्यक्ति नीतीश कुमार नहीं बल्कि 'नाश' कुमार हैं । कबीरदास ने तो अपनी डाल काटी थी ये आदमी अपनी छाया को काटने चला हैं । सोचिए आप लोग ?? आपका क्या होगा ??
विज्ञापन
अरे खुल के गाइए पलटने का मौसम आ गया: अजय आलोक
नाश कुमार जी पीएम मोदी की नीति आयोग की बैठक में नहीं जाएंगे क्योंकि कोरोना से अभी अभी उबरे हैं लेकिन समारोह में जाएंगे। सांसदो की बैठक करेंगे। अरे खुल के गाइए लालू जी के शब्दों में - पलटने का मौसम आ गया - बिहार की सत्ता में बने रहना इनका 1-1 दिन बिहार को 1-1 साल पीछे ले जा रहा हैं।
विज्ञापन
क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं: अजय आलोक
अजय आलोक ने कहा कि क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं - पहले पेट भर के गालियां देकर और पेट में कितने दांत हैं ये बताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं। फिर दो दो बार धोखा देकर खुद को CM बनते हैं। ये काम सिर्फ एक ही विरला पार्टी कर सकती हैं जिसके नायाब नेता को सब भूलने की आदत हैं ।