फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jaitly slam lalu-nitish for being companion of Congress

नीतीश, लालू ने बर्बाद की लोहिया की विरासत: जेटली

Thu, 17 Sep 2015 08:16 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
Jaitly slam lalu-nitish for being companion of Congress

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर समाजवादी राम मनोहर लोहिया की विरासत को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लोहिया की विरासत को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों से जब से वह सत्ता में हैं बिहार का विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन


महागठबंधन पर प्रहार करते हुए जेटली ने कहा कि जिन्होंने समाजवादी लोहिया के नाम पर राजनीति की, जो हमेशा कांग्रेस का विरोध करते रहे। वह आज बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 वें स्‍थान पर बिहार

Jaitly slam lalu-nitish for being companion of Congress

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार के विकास पर चर्चा की चुनौती पर जेटली ने कहा कि चर्चा की कोई बात ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’में गुजरात पहले स्थान और बिहार 21वें स्थान पर है।

जेटली ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव हम जीतेंगे और फिर वही होगा जो लोकसभा चुनाव में हुआ था। बिहार की तरक्‍की में बीजेपी सरकार ही खेवनहार बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed