फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IPL Auction 2024: Darbhanga's Sushant Mishra and Gopalganj's Saqib Hussain will play in IPL, Gujarat, Kolkata

IPL 2024 : दरभंगा के सुशांत और गोपालगंज के साकिब पर हुई धनवर्षा, इन टीमों ने दोनों को खरीदा; घर पर जश्न

Wed, 20 Dec 2023 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा/ गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

IPL Auction 2024 : सुशांत को गुजरात टाइटंस ने खरीदा तो वहीं शाकिब को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने खरीदा। दोनों के घर पर जश्न का माहौल हैं। परिजनों और जिले वासी इन्हें बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL Auction 2024: Darbhanga's Sushant Mishra and Gopalganj's Saqib Hussain will play in IPL, Gujarat, Kolkata
सुशांत मिश्रा (बाएं) और शाकिब हुसैन (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के 16वें संस्करण में बिहार के दो युवाओं पर धनवर्षा हुई है। इनमें से एक हैं दरभंगा के सुशांत मिश्रा और दूसरे हैं गोपालगंज के शाकिब हुसैन। सुशांत को गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा तो वहीं शाकिब को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने 20 लाख में खरीदा। दोनों के घर पर जश्न का माहौल हैं। परिजनों और जिले वासी इन्हें बधाई दे रहे हैं। घर पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

विज्ञापन


दरभंगा के अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के लहटा तुमौल पंचायत के तुमौल निवासी समीर कुमार मिश्रा और ममता मिश्रा के पुत्र सुशांत मिश्रा को अगले सीजन में आईपीएल के लिये गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। बतादें की सुशांत झाखण्ड से क्रिकेट खेला करता है। आईपीएल  में चयन से दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के लहटा तुमौल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण मृत्युंजय मृणाल ने बताया कि सुशांत माता पिता का इकलौता संतान है। सुशांत के पिता समीर मिश्रा झारखंड में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। सुशांत के दादा कृष्णदेव मिश्रा व दादी किशोरी देवी आईपीएल में पोते के चयन होने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक पोता है। वह माता पिता के साथ ही झारखंड में रहकर पढ़ाई लिखाई करता है। उसे बचपन से क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इस वर्ष भी छठ के मौके पर अपने माता पिता के साथ वह गांव आया था। उसे उम्मीद थी इस वर्ष उसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे
गोपालगंज के दरगाह मोहल्ला निवासी अली अहमद हुसैंन के बेटा साकिब हुसैन को आईपीएल में बड़ा मौका मिला है। आज दुबई में IPL ऑक्शन में साकिब हुसैन उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए है, जिनके लिए बोली लगी। जिसमें शाहरूख खान की कोलकात्ता नाइट राइडर्स ने 20 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम के लिए खरीद लिया। साकिब केकेआर में तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके केकेआर में शामिल होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। बता दें कि साकिब का बेस प्राइज भी 20 लाख रुपए ही था। और केकेआर ने 20 लख रुपए में ही खरीदा है।


देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था
फिलहाल साकिब बेंगलुरु से अपने घर पर आये हैं। और इसकी तैयारी बेंगलुरु में ही कर रहे थे। साकिब दाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलिंग के रूप में पहले से चयनित साकिब का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।साकिब ने बताया कि मिंज स्टेडियम में हुए देवधारी गिरी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। इसमें बॉलिंग के लिए चयन हुआ था। इसके बाद 2021 में पटना में होने वाले बिहार क्रिकेट लीग में शामिल हुआ। इसके बाद अंडर 19 खेलने चंडीगढ़ गया। जिसमे हाइएस्ट विकेट टेकर थे। इसके बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में शामिल हुआ। इसके बाद मुस्ताक अली ट्राफी खेलने का मौका मिला जिसमे लाइव प्रसारण हुआ था। लाइव प्रसारण के दौरान ही बेहतर प्रदर्शन को देखकर केकेआर मुंबई, दिल्ली, आरसीबी चेन्नई से बुलावा आया। इसके बाद नेट बॉलर चेन्नई के लिए चयनित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed