फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Internet shutdown in Aurangabad's Haspura for peaceful completion of Muharram

Bihar News: मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हसपुरा में इंटरनेट शटडाउन; अगले आदेश तक रहेगा प्रभावी

Sat, 29 Jul 2023 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

Bihar: औरंगाबाद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया गया कि लोकल लेवल पर इंटरनेट बंद करने से संबंधित जानकारी ली गई। इसमें पता चला कि राज्य मुख्यालय के स्तर से ही एहतियात के तौर पर शटडाउन का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय के अगले आदेश तक हसपुरा में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

विज्ञापन
Internet shutdown in Aurangabad's Haspura for peaceful completion of Muharram
हसपुरा में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद के हसपुरा के अमझरशरीफ में हाल ही में दो बार कई धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने की हुई। इसके मद्देनजर मोहर्रम के त्योहार पर हसपुरा में शनिवार से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। यह शटडाउन फिलहाल अगले आदेश तक जारी रहेगा।  

विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने की थी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश
दरअसल, हाल-फिलहाल कई धार्मिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों द्वारा दो बार आपत्तिजनक वस्तु फेंके जाने के पहले हसपुरा में भारी बवाल हुआ था। असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की पूरी कोशिश की थी, जिसे स्थानीय नागरिकों ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विफल कर दिया था। मामले को सांप्रदायिक रंग दिए जाने से बचाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी मौके पर आना पड़ा था। आईजी-डीआईजी ने हसपुरा आकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में की गई पुलिस बलों की तैनाती
यही वजह रही कि मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर औरंगाबाद जिला प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई है। न केवल हसपुरा प्रखंड में बल्कि पूरे जिले में विभिन्न चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इस मामले में खासकर हसपुरा प्रखंड में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इंटरनेट शटडाउन मुख्यालय स्तर से किया गया है। स्थानीय प्रशासन के स्तर से इंटरनेट बंद करने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया गया कि लोकल लेवल पर इंटरनेट बंद करने से संबंधित जानकारी ली गई। इसमें पता चला कि राज्य मुख्यालय के स्तर से ही एहतियात के तौर पर शटडाउन का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय के अगले आदेश तक हसपुरा में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।


इंटरनेट बंद होने से स्थानीय व्यवसायी परेशान
हसपुरा प्रखंड में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से संबंधित लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी आए हैं। मैसेज में लिखा है कि सरकार के निर्देशानुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अगली सूचना आने तक बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से हसपुरा इलाके के लोग सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर हो चुके हैं। इससे व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित है। वे व्यापार संबंधी ईमेल, वाट्सएप मैसेज आदि नहीं भेज पा रहे हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed