{"_id":"650d51e942f3b7d74501f5f5","slug":"international-news-cross-border-entry-through-nepal-to-india-with-sudan-passport-and-usa-papers-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अमेरिकी दस्तावेज और सूडानी पासपोर्ट के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार; भाषा और पेपर नहीं खा रहे मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अमेरिकी दस्तावेज और सूडानी पासपोर्ट के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार; भाषा और पेपर नहीं खा रहे मेल
Fri, 22 Sep 2023 02:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:05 PM IST
सार
Bihar News : नेपाल सीमा से विदेशी संदिग्ध नागरिकों का प्रवेश इन दिनों बढ़ा हुआ है। एक बार फिर नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके पास अमेरिकी दस्तावेज हैं और सूडानी पासपोर्ट। उसकी भाषा और पेपर भी मेल नहीं खा रहे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में विदेशी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल बॉर्डर पर एक बार फिर एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, जिससे एसएसबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसएसबी की 51वीं बटालियन का कहना है कि सीमा पर गश्ती की जा रही थी। इसी क्रम में इसको गिरफ्तार किया गया है। स्वीडियन नागरिक को कैंप पर लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास अमेरिकी दस्तावेज और सूडानी पासपोर्ट हैं लेकिन उसकी भाषा और उसके पास उपलब्ध कागजात मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन
गश्ती के दौरान हुआ गिरफ्तार
इस संबंध में एसएसबी कंपनी कमांडेंट हिमांशु राठौर का कहना है कि गश्ती के दौरान विदेशी नागरिक को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के दौरान रोका गया। उससे पूछताछ की गयी। लेकिन उसने कोई सही जानकारी नहीं दी। साथ ही भारत में प्रवेश को लेकर उसके पास कोई वैध कागजात भी नहीं थे। उससे पूछे जाने के बाद जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब उसे हिरासत में ले लिए गया। फिलहाल उस संदिग्ध व्यक्ति से अन्य एजेंसी और सीतामढ़ी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
खुद को बताया सूडान निवासी
कड़ी पूछताछ में उसने अपनी पहचान सूडान देश के खेतराम राज्य के बहरी जिला निवासी नासिर बुराई मूसा अब्बास के रूप में बताया है। एसएसबी कमांडेंट ने बताया कि भाषा से यह प्रतीत होता है कि वह किसी अन्य देश का नागरिक है। हालांकि उसके पास से सूडान का कागजात बरामद किया गया है और पूछताछ के दौरान उसने सूडान का नाम ही लिया है।
विज्ञापन
पत्नी से भी हो रही पूछताछ
जांच एजेंसियों के द्वारा पकड़े गए विदेशी के कागजातों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गये विदेशी स्वीडियन की पत्नी को नेपाल के सर्लाही जिला स्थित त्रिभुवन में नगर प्रहरी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, अबतक दोनो जगहों से कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
यह हुआ बरामद
भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार सुडानीस नागरिक के पास से USA का ट्रेवल डॉक्यूमेंट, सूडानी पासपोर्ट और सैमसंग का मोबाइल बरामद किया गया है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस उसके जवाब और उसके पास बरामद किए गये कागजात से संतुष्ट नहीं हो रही है।
पूर्व भी होती रही हैं गिरफ्तारियां
इससे पहले भी इस तरह के घुसपैठ भारत में प्रवेश करते रहे हैं। सीतामढ़ी जिले के सटे सोनबरसा व भिठ्ठामोड़ बॉर्डर पर इससे पूर्व भी कई बार विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी, चीनी, नाइजेरियर, उज्बेकिस्तानी और केजिबस्तानी सहित कई अन्य देशों के लोग बिना वैध कागजात के भारत में प्रवेश के दौरान पकड़े गए है।