फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Inspector's younger brother crushed to death by truck in Aurangabad, another injured

Bihar: औरंगाबाद में एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत, एक घायल; बड़े भाई दरोगा की भी सड़क हादसे में गई थी जान

Wed, 31 May 2023 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 31 May 2023 06:31 PM IST
सार

मृतक के साढ़ू सुधीर शर्मा ने बताया कि अमितेश शर्मा की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमितेश के बड़े भाई दरोगा थे। पूर्व में उनकी भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Inspector's younger brother crushed to death by truck in Aurangabad, another injured
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। यह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के उमरचक गांव के पास की है। मृतक की पहचान खुदवां निवासी हरिनारायण शर्मा के बेटे अतिमेश शर्मा (40) के रूप में की गई है। वहीं, घायल अनिरुद्ध शर्मा (35) खुदवां गांव के ही कमलेश शर्मा का बेटा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अतिमेश शर्मा अपने दोस्त अनिरुद्ध के साथ किसी काम से गांव से बाइक से दाउदनगर जा रहा था। इसी दौरान उमरचक गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अतिमेश की गंभीर हालत देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल अनिरुद्ध शर्मा का दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। अतिमेश शर्मा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा के साढ़ू हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि अमितेश शर्मा की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमितेश के बड़े भाई दरोगा थे। पूर्व में उनकी भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed