{"_id":"66bcc0ed50b2fdf07c039a8b","slug":"indian-railways-two-new-intercity-expresses-will-run-daily-between-darbhanga-and-patliputra-bihar-news-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दरभंगा और पाटलिपुत्र बीच चलेगी दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानिए किनको मिलेगा इसका फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दरभंगा और पाटलिपुत्र बीच चलेगी दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानिए किनको मिलेगा इसका फायदा
Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
सार
Bihar : दरभंगा से पाटलिपुत्र और पाटलिपुत्र से दरभंगा जाना अब आसान हो गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अगस्त से विशेष ट्रेन चला रही है, जो अब रोज चलेगी। जानिए कब और कहाँ से गुजरेगी यह ट्रेन।
विज्ञापन
15 अगस्त से चलेगी इंटरसिटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे 15 अगस्त से प्रतिदिन पाटलिपुत्र और दरभंगा के बीच दो नई इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर रही है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।
विज्ञापन
15 अगस्त से चलेगी पाटलिपुत्र-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15508)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त से प्रतिदिन पाटलिपुत्र-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस (15508) पाटलिपुत्र से 19.30 बजे खुलकर 00.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस बीच 19.35 बजे दीघा ब्रिज हाल्ट, 20.02 बजे सोनपुर, 20.15 बजे हाजीपुर, 21.25 बजे मुजफ्फरपुर, 22.08 बजे रून्नी सैदपुर, 23.10 सीतामढ़ी, 00.05 बजे जनकपुर रोड तथा 00.28 बजे कमतौल रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
दरभंगा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (15507)
16 अगस्त से दरभंगा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस (15507) बनकर दरभंगा से 03.00 बजे खुलकर 08.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 03.20 बजे कमतौल, 03.43 बजे जनकपुर रोड, 04.15 बजे सीतामढ़ी, 04.48 बजे रून्नी सैदपुर, 05.45 बजे मुजफ्फरपुर, 06.55 बजे हाजीपुर, 07.10 बजे सोनपुर तथा 07.44 बजे दीघाब्रिज हाल्ट रूकते हुए अपने गंतव्य स्थान पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन