फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian Railway: Special trains will operate for the convenience of people during Chhath festival, see list

Indian Railway: छठ महापर्व के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें लिस्ट

Fri, 17 Nov 2023 07:48 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Nov 2023 07:48 PM IST
सार

Indian Railway: लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर महानगरों से हजारों यात्री लौटकर बिहार के अलग-अलग शहरों में आते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से कई फैसले लिए गए हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Railway: Special trains will operate for the convenience of people during Chhath festival, see list
भारतीय रेल। - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय रेलवे ने छठ महापर्व के दौरान भीड़ के प्रबंधन के लिए कई विशेष कदम उठाए हैं। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर महानगरों से हजारों यात्री लौटकर बिहार के अलग-अलग शहरों में आते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से कई फैसले लिए गए हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ये है ट्रेनों की लिस्ट

1. 05522 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल दिनांक 21.11.2023 को दरभंगा से 18.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते जाएगी ।

विज्ञापन


2. 05575 सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.11.2023 को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23.15 बजे अंबाला पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज के रास्ते की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. 05571 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.11.2023 को जयनगर से 06.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते आनंद विहार टर्मिनस जाएगी।

4. 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.11.2023 एवं 23.11.2023 को हावड़ा से 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह स्पेशल जसीडीह, समस्तीपुर, दरभंगा के रास्ते जाएगी।

5. 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.11.2023 एवं 24.11.2023 को रक्सौल से 16.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल जसीडीह, समस्तीपुर, दरभंगा के रास्ते जाएगी।

6. 03133 कोलकाता-पटना स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.11.2023 एवं 23.11.2023 को कोलकाता से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह स्पेशल जसीडीह, झाझा, किउल के रास्ते जाएगी।

7. 03134 पटना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.11.2023 एवं 24.11.2023 को पटना से 14.30 बजे प्रस्थान कर अगली तिथि को 00.25 बजे पटना पहुंचेगी। यह स्पेशल जसीडीह, झाझा, किउल के रास्ते जाएगी।

8. 02261 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.11.2023 को दरभंगा से 22.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते जाएगी।


9. 02263 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दिनांक 18.11.2023 को सहरसा से 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल मानसी, बेगूसराय, मोकामा, पटना दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed