फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Increasing vote percentage tension for lalu nitish alliance

वोटरों का उत्साह बढ़ा सकता है लालू-नीतीश की टेंशन

Tue, 13 Oct 2015 03:10 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
Increasing vote percentage tension for lalu nitish alliance

बिहार चुनावों में पहले चरण का मतदान खत्म हुआ तो कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। देशभर में सुर्खियों का केन्द्र बने बिहार चुनाव में वोटरों ने भी इसकी अहमियत को समझा और जमकर मतदान किया।

विज्ञापन


वोटरों के उत्साह का ही परिणाम था कि पिछली बार के मुकाबले इस बार छह फीसदी ज्यादा मतदान हुआ। जनता के इस उत्साह से बेशक अन्य राजनीतिक दलों की बांछे खिली हुई हैं लेकिन सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल की नींदें उड़ गई हैं।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनावों में पहले चरण में कुल 50.85 फीसदी मतदान हुआ था। ऐसे में पिछली बार की अपेक्षा इस बार 6.15 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है।

जिन 49 सीटों पर पहले चरण में चुनाव हुआ है उनमें से 34 सीटों पर नीतीश-लालू के महागठबंधन का कब्जा है। ऐसे में इन सीटों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता इन्हीं दोनों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट प्रतिशत बढ़ने पर लालू नीतीश को उठाना पड़ सकता है नुकसान

Increasing vote percentage tension for lalu nitish alliance

जिस तरह से वोटरों ने पहले चरण में बढ़ चढ़कर मतदान किया है उसने दोनों दलों की धुकधुकी बढ़ी हुई है, क्योंकि आमतौर पर वोट प्रतिशत बढ़ने को सत्ता विरोधी रुझान से जोड़कर देखा जाता है। इसी साल हुए हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्‍मू कश्मीर और झारखंड चुनावों में भी इसकी नजीर देखने को मिल चुकी है। जहां मतदान के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान ने सत्तारूढ़ पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया था।

पूर्व में हुए दोनों विधानसभा और पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में लालू-नीतीश इस बात का एहसास भी कर चुके हैं। जब लालू यादव के 15 साल के शासन के खिलाफ बिहार की जनता ने बढ़ चढ़कर वोट देते हुए उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया था।

दिक्‍कत ये भी है कि महागठबंधन के विरोधी राजग के पास पहले चरण में खोने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है जबकि पाने के लिए काफी कुछ है। राजग के पास पहले चरण की 49 में से केवल 14 सीटें ही हैं। इनमें से भी 13 अकेले भाजपा के पास है।

वोटिंग से एक दिन पहले घूसकांड ने बढ़ाई नीतीश की मुश्किल

Increasing vote percentage tension for lalu nitish alliance

पहले चरण को लेकर सत्तारूढ़ दल खासकर नीतीश कुमार की टेंशन इसलिए भी ज्यादा है कि मतदान से एक दिन पहले ही उनके एक मंत्री का रिश्वत लेते स्टिंग सबके सामने आ गया।

हालांकि नीतीश ने आनन फानन में उन्हें बर्खास्त कर डेमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दूसरा, अगर डेढ़ साल पहले हुए लोकसभा चुनावों पर भी निगाह डाली जाए तो वहां भी मतदान प्रतिशत बढ़ने पर सत्तारूढ़ जेडीयू को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए पहले चरण के संकेत लालू-नीतीश के लिए अच्छे नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed