फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In this district you can win television or mixer grinder if you take both doses of corona

मिसाल: दरभंगा में कोरोना की दोनों डोज लेने वाले शख्स को मिलेगा बंपर इनाम, टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए कलेक्टर की पहल

Wed, 01 Dec 2021 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Wed, 01 Dec 2021 02:19 PM IST
सार

कलेक्टर ने बताया कि कोरोना की दोनों डोज लेने वालों को इनाम दिया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से लेकर एलईडी और टीवी के अलावा कई अहम पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार प्रखंड स्तर पर हर सप्ताह दिया जाएगा। इनके अलावा महीने में एक बार जिला स्तर पर भी बंपर पुरस्कार बांटा जाएगा
 

विज्ञापन
In this district you can win television or mixer grinder if you take both doses of corona
कोराना टीके की दूसरी खुराक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने नई पहल शुरू की है। वैक्सीन लेने वालों को इनाम देने का एलान किया है। बीते दिनों वैक्सीन को लेकर हुई जिला समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए टीका लगवाओ..इनाम पाओ की घोषणा की। कलेक्टर ने बताया कि दोनों डोज लगवाने वाले शख्स को बेहतर और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कलेक्टर त्याग राजन ने समीक्षा बैठक में टीका की रफ्तार बढ़ाने के लिए इनाम वाली स्कीम का एलान किया। अब 'कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लें और बंपर इनाम जीतें'। 

विज्ञापन


नए वैरिएंट से खतरा बढ़ने की संभावना
दरभंगा के जिलाधिकारी त्याग राजन ने बताया कि नए कोरोना वैरिएंट का खतरा एक बार फिर से दिखाई देने लगा है। हालांकि, उन्होंने फिलहाल यहां के लोगों को डरने की बात नहीं कहते हुए कोरोना टीका जल्द से जल्द लगवाने की अपील की। त्याग राजन ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में टीका सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने भी इनाम देने का किया एलान
पिछले दिनों बिहार सरकार ने टीकाकरण के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वालों को पुरस्कार देने का फैसला लिया है। पुरस्कृत होने वालों का चयन साप्ताहिक लकी ड्रा से किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय  ने बताया कि यह विभाग की अनूठी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed