फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In-laws inject acid into woman's ear for dowry

ससुराल वालों ने बहू को लगाए तेजाब के इंजेक्शन

Fri, 23 Aug 2013 12:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
In-laws inject acid into woman's ear for dowry

बिहार की राजधानी पटना में दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने महिला के कान में तेजाब डाल दिया।

विज्ञापन


14 अगस्त से पटना के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट रूबी देवी ने बताया कि उसके पति मंगल की तबीयत खराब थी इसलिए उसने अपनी ननद से कहा कि मंगल को उस कमरे में सो जाने दो जहां पंखा है। और वह खुद छत पर सो गई।


इसके बाद अचानक उसके सास-ससुर, ननद और देवर सारे लोग उसे गालियां देने लगे और उसके पति को पीटने लगे। पति के बाद उसके साथ भी मार-पीट शुरू कर दी।

उन्होंने महिला के हाथ बांधे और कान में सुई से तेजाब डाल दिया। उन्होंने कमर और पेट में भी एसिड इंजेक्ट किया और मजबूर किया कि वह उसे पी भी ले। इतना करने के बाद वह बेहोश हो गई और परिवार वाले उसे छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला ने कहा कि उसका पति बर्तनों की दुकान चलाना है और वह अच्छा है मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं।

डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों की ग्रंथियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
डॉक्टर महिला का ऑपरेशन कर उसकी विक्षत हो चुकी ग्रंथियों को हटाने की कोशिश करेंगे।

रूबी और मंगल की तीन साल पहले शादी हुई थी। इससे पहले भी एक बार ससुराल वाले उसके कान में खौलता हुआ पानी डाल चुके हैं।

पुलिस में मामले की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। नवादा एसपी मानवजीत का कहना है कि वे जांच के मुताबिक जरूरी कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed