{"_id":"5a2c0efa4f1c1b74698c0c93","slug":"in-bihar-school-a-little-student-died-due-to-falling-into-mid-day-meal-hot-lentils","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मिड डे मील की खौलती दाल में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मिड डे मील की खौलती दाल में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना के खुसरुपुर प्रखंड में रूह कंपा देने वाली एक घटना घटी है। स्कूल में मिड डे मील का खाना बनाने के दौरान शुक्रवार को खौलती दाल में एक मासूम गिर गया। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक खुसरुपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय यह हादसा हुआ, जब रसोइया विद्यालय में दाल बना रही थी। उसी समय उसका 5 साल का बेटा गुड्डू दाल में गिर गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को। शनिवार को जब बच्चे की मौत हो गई, तब लोगों को घटना के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मिड डे मील से जुड़ी लापरवाही की ऐसी कई घटनाएं होती रही हैं। इससे पहले भी 16 जुलाई 2013 में छपरा के गंडामन धर्मसती विद्यालय में विषाक्त भोजन करने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी।