{"_id":"642a6a4ef9458a039c094d2a","slug":"in-begusarai-a-young-man-was-shot-openly-by-miscreants-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेगूसराय में युवक को सरेआम बदमाशों ने मारी गोली, रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेगूसराय में युवक को सरेआम बदमाशों ने मारी गोली, रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी
Mon, 03 Apr 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:25 AM IST
सार
बेगूसराय में गंगा स्नान को जाते समय सीहमा गांव के रहने राजू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। राजू के इंतजार में आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
घायल का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बदमाशों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने सुबह-सुबह एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान सीहमा गांव के रहने वाले स्वर्गीय सागर सिंह का पुत्र राजू सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि आज सुबह राजू सिंह गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था। रास्ते घात लगाकर बैठे बदमाशों ने गोली मार दी। गोली राजू सिंह की कनपटी में जा लगी। गोली लगते ही राजू वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग उसकी दौड़े। लोगों को आता देख अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजू सिंह के परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी राजू की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की जानकारी मटिहानी थाना पुलिस पुलिस को दी गई है। मटिहानी थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजू सिंह पर जानलेवा हमला किस वजह से हुआ है।
विज्ञापन