फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Begusarai, a woman fell in love and cut her husband's throat with a blade

Begusarai: प्रेमी के प्यार में ब्लेड से रेत दिया पति का गला, पुलिस हिरासत में सुनाने लगी भूत-प्रेत की कहानी

Thu, 18 May 2023 07:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 18 May 2023 07:41 PM IST
सार

पति-पत्नी और वो कहानी को चरितार्थ करती एक खबर बेगूसराय से सामने आ रही है, जिसमें दूसरे लड़के से प्रेम की वजह से एक पत्नी ने अपने पति को ही जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
In Begusarai, a woman fell in love and cut her husband's throat with a blade
पति की हत्या का प्रयास। - फोटो : social media

विस्तार

बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग में पड़कर पति को जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक युवक के प्रेम में पड़कर अपने पति को जान से मारने का प्रयास किया। हालांकि घटना में पति की जान तो बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी पत्नी सुलेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी पत्नी ने अपने शरीर पर बहन का भूत आने के बाद घटना को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन


दरअसल समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर बेलगामा की रहने वाली सुलेखा कुमारी की शादी बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी कृष्ण चंद्र दास से कराई गई थी, लेकिन आरोपी महिला सुलेखा देवी का शादी से पूर्व ही रविंद्र कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने अपने परिवार के लोगों को कृष्ण चंद्र दास से शादी करने के लिए मना भी कर दिया था, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कृष्ण चंद्र दास से करवा दी।
विज्ञापन


शादी के बाद भी रविंद्र एवं सुलेखा का चक्कर चलता रहा और आज जब कृष्ण चंद्र दास अपनी पत्नी सुलेखा की बिदागरी कराकर ससुराल से अपने घर वापस आ रहा था इसी क्रम में बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर के समीप महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए चलती बाइक पर ही ब्लेड से अपने पति का गला रेत दिया। महिला ने बताया कि उसके प्रेमी रविंद्र ने ही पटोरी बाजार से एक ब्लेड खरीदकर उसे दी थी। पूरी योजना बनाकर अपनी पति की हत्या करने की बात कही थी। कहा जाए तो कृष्ण चंद्र दास की किस्मत अच्छी थी की पत्नी के द्वारा हमले किए जाने के बावजूद उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत बछवारा पीएचसी भर्ती कराया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला ने खुलासा करते हुए पति के हत्या की साजिश की बात बताई है। साथ ही साथ महिला ने शरीर पर बहन का भूत आने के बाद हमले की बात कही है। फिलहाल पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा की पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed