फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   IAS Transfer List: ias Kanhaiya Prasad and ias Pankaj Kumar in education department transfer,CM order in bihar

IAS Transfer List : बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को मिली शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी

Wed, 19 Apr 2023 11:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Apr 2023 11:03 PM IST
सार

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। 2010 बैच के दोनों आईएएस अधिकारी पटना में शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी देखेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार देर शाम इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन
IAS Transfer List: ias Kanhaiya Prasad and ias Pankaj Kumar in education department transfer,CM order in bihar
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को मिली शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। 2010 बैच के दोनों आईएएस अधिकारी पटना में शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी देखेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार देर शाम इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


पंकज कुमार होंगे प्राथमिक शिक्षा के निदेशक
सरकार ने श्रम संसाधन विभाग बिहार में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी के साथ परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव की अतिरिक्त भूमिका देख रहे पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया है।
विज्ञापन


कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी 
2010 बैच के ही आईएएस अधिकारी कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव जो अब तक राजस्व परिषद बिहार में सचिव की भूमिका निभा रहे थे, उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। दोनों अधिकारी पटना में ही थे और पटना में ही जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शाम इससे पहले बिहार पुलिस सेवा के 19 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई थी। इस महीने बिहार में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला लगातार हो रहा है। 8 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच भी स्थानांतरण के कई आदेश जारी हुए थे, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह और उनके दामाद आईएएस अधिकारी सुहर्ष भगत का तबादला चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed