फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband wife suicide case : Husband and wife suicide news from muzaffarpur, bihar news in hindi crime

Bihar : चार साल के बेटे के सामने सुसाइड; पति-पत्नी में ऐसा झंझट हुआ कि बच्चे का मुंह देखकर भी नहीं रुके दोनों

Wed, 12 Jul 2023 09:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Jul 2023 09:49 AM IST
सार

Bihar News : पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसी बात हुई, जो बढ़कर काल बन गई। ऐसा काल, जिसने चार साल के बच्चे को अनाथ बना दिया। बच्चे का मुंह देखकर भी दोनों नहीं रुके। दोनों की लाश फंदे पर झूलती मिली। किसने पहले सुसाइड किया, यह भी सवाल रह गया।

विज्ञापन
Husband wife suicide case : Husband and wife suicide news from muzaffarpur, bihar news in hindi crime
मृतक दंपति विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित फरर्दो पुल इलाके की है जहां बुधवार को एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनो की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। मृतक दंपति पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह है।

विज्ञापन


दोनों में हुआ था विवाद 
स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रम कुमार और उनकी पत्नी शबनम सिंह सदर थाना क्षेत्र के फरदो पुल के समीप सैनिक कैंटीन के पास एक मकान में किराया पर रहते थे। विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को दोनों पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच में विवाद हो गया था। 
विज्ञापन

जिसके बाद दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। अपने 4 वर्षीय मासूम बेटा को अकेला छोड़ कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली।

ससुराल पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप 
 मृतक विक्रम की मां विभा देवी ने आरोप लगते हुए कहा कि विक्रम कुछ दिन पहले बाहर गया हुआ था। जब वह घर पहुंचा तो शबनम को किसी और मर्द के साथ रूम में देखा जिसे देखकर वह काफी आहत हुआ। इस संबंध में पूछने पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। विभा देवी ने यह भी कहा कि शबनम और मेरे बेटे के साथ जब भी झगड़ा करती थी तब उसे पिटती थी लेकिन श्रम और इज्जत की वजह से विक्रम किसी को कुछ नहीं कहता था।  विभा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विक्रम के साथ साथ मुझ पर भी हाथ उठती थी लेकिन हमलोग अपना इज्जत बचाते थे। बीती रात भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। जिसके कारण विक्रम ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने भाई को फोन कर कहा -जा रही हूं मरने 
सुबह जब शबनम विक्रम को जगाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर शबनम जब अंदर गई तो उसने विक्रम ने फंदे से झूलता हुआ पाया। इसके बाद शबनम ने अपने भाई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अंत में फोन रखते हुए उसने कहा कि मैं भी मरने जा रही हूं। इसके बाद वह किचेन से सिलेंडर उठा कर अपने रूम में ले गई और सिलेंडर के सहारे शबनम ने अपने दुपट्टा से फांसी लगा ली। कुछ ही देर में भोलू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। लेकिन, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।
 

Husband wife suicide case : Husband and wife suicide news from muzaffarpur, bihar news in hindi crime
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। घटना के संबंध में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पति और पत्नी का शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि पहले पति ने सुसाइड किया, फिर पत्नी भी खुद को फंदे से लटका ली। फिलहाल पुलिस हर एंगिल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed