{"_id":"60953e488ebc3ec36a60466d","slug":"husband-killed-wife-due-to-illegal-affair-with-someone-in-lakhisarai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अफेयर पता लगा तो पत्नी को जान से मार डाला, घरवाले बोले- दहेज मांगता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अफेयर पता लगा तो पत्नी को जान से मार डाला, घरवाले बोले- दहेज मांगता था आरोपी
Fri, 07 May 2021 07:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 May 2021 07:02 PM IST
सार
महिला के घरवालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और दहेज नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
विस्तार
अवैध संबंध के चक्कर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामला बिहार के लखीसराय जिले का है। विरूपुर थाना क्षेत्र के तुरकैजनी गांव में महिला का विवाह कुछ समय पहले हुआ था। उसका प्रेमी भी इसी गांव में रहता था। बीते 2 मई को महिला का पति किसी काम से गांव से बाहर गया था। इसी बीच उसका प्रेमी उसके घर पर आ गया। इस बात की भनक गांववालों को लगी जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को रात भर पेड़ से बांधकर रखा और सुबह गांव के मुखिया और सरपंच की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन
इधर जब महिला का पति बाहर से वापस आया तो उसे पूरी घटना की जानकारी मिली। गुस्साए पति ने महिला की हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महिला के घरवालों ने उसके पति और ससुरालवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि आए दिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था और दहेज नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन