{"_id":"64803a3e531902739a02c407","slug":"husband-and-wife-of-three-feet-height-married-as-groom-and-bride-again-in-bihar-hindi-news-cm-nitish-kumar-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अनूठी जोड़ी ने सात महीने में फिर की शादी, दूल्हा-दुल्हन दोनों की लंबाई तीन-तीन फीट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अनूठी जोड़ी ने सात महीने में फिर की शादी, दूल्हा-दुल्हन दोनों की लंबाई तीन-तीन फीट है
Wed, 07 Jun 2023 01:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:35 PM IST
सार
Husband wife : सात महीने पहले एक शादी खूब चर्चा में रही थी, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन की लंबाई तीन-तीन फीट थी। अब इसी जोड़ी ने एक बार फिर शादी की है। 5 जून को यह शादी कहां-क्यों की गई, लोग यह जानना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
शादी के पवित्र बंधन में बंधे योगेंद्र और पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Husband wife : सात महीने पहले एक शादी खूब चर्चा में रही थी, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन की लंबाई तीन-तीन फीट थी। अब इसी जोड़ी ने एक बार फिर शादी की है। 5 जून को यह शादी कहां-क्यों की गई, लोग यह जानना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी के योगेंद्र एवं पूजा एक बार फिर अचानक चर्चा में है। अपने छोटे कद काठी के लिए योगेंद्र गांव-समाज में हर किसी के लिए एक कौतूहल का विषय बने रहे है। योगेंद्र अधिक सुर्खियों में तब खूब आये थे, जब सात माह पूर्व उनकी शादी हुई थी। काफी प्रयास के बाद योगेंद्र की कद काठी की लड़की मिली थी और उनकी शादी संभव हो सकी थी। मात्र 3 फीट के होने के चलते योगेंद्र की शादी नही हो पा रही थी। कोई लड़की वाले उनसे शादी को तैयार ही नही हो रहे थे। कहा जाता है कि जोड़ी ऊपर वाले बना कर भेजते है। यह बात योगेंद्र की शादी के बाद फिर से सच साबित हुई थी। गौरतलब है कि योगेंद्र खुद 3 फीट के है, तो उनकी दुलहिनिया पूजा 3.5 फीट की है।
विज्ञापन
5 जून को सरकारी स्तर पर करेंगे शादी
ईश्वर को साक्षी मानकर शादी करने वाले योगेंद्र और पूजा सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे है, लेकिन उक्त शादी से उन्हें सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभ में अड़चने पैदा कर दी थी। दरअसल, योगेंद्र की शादी अंतर्जातीय हुई थी। इस कारण उन्हें निबंधन विभाग में शादी करनी है। यहां से शादी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वे सरकारी योजनाओं के लाभ के हकदार हो सकेंगे। इसके लिए उनके द्वारा मैरेज ऑफिस में एक आवेदन दिया है। उक्त ऑफिस से उनकी शादी की तिथि 5 जून को निर्धारित की गई है। योगेन्द्र ने बताया कि उसे और पूजा को दिव्यांग सहायता राशि के तहत एक-एक लाख रुपये और अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत ढ़ाई लाख रूपये मिलना है। उक्त योजनाओं के लाभ के लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया, तो विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब नियम बदल गया है। यानी निबंधित विवाह करने वाले को ही योजना का लाभ दिया जाना है। तब निबंधित शादी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
फिर सुर्खियों में है यह जोड़ी
अक्तूबर - 22 में शादी के दौरान जिस तरह से योगेंद्र एवं पूजा की जोड़ी सुर्खियों में थी, ठीक उसी तरह इस दूसरी शादी की बात से यह जोड़ी चर्चा में आ गया है।
इस अनोखी जोड़ी की पुन: शादी की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अक्तूबर में योगेंद्र एवं पूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। एक फिर उन दोनों की तस्वीरें लोग शेयर कर रहे है। साथ ही हर कोई इस अनोखी जोड़ी की सलामती की दुआ कर रहे है। लोग एक - दूसरे को इस जोड़ी की तस्वीरें भेज रहे है। बहुत सारे लोग योगेंद्र के फेसबुक पर पुन: शादी की बधाई भी दे रहे है।
मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा में हुई शादी
ईश्वर को साक्षी मान कर अग्नि के सामने सात फेरों के सातों वचन निभाने की कसमें खाने के साथ मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पर अक्टूबर - 22 में दोनों की शादी हुई थी। योगेंद्र कुमार जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव के तो, दुल्हन पूजा सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है। पूजा की उम्र 21 साल है, जबकि दूल्हा योगेंद्र की उम्र 25 वर्ष है। शादी में दोनों के परिजन पूरी तैयारी के साथ समारोह का आयोजन किये थे।
दोनों के परिजन शादी को थे चिंतित
योगेंद्र एवं पूजा का कद काठी कम होने के चलते दोनों के परिजन उनकी शादी को लेकर काफी चिंतित थे। दोनों की बढ़ती उम्र के साथ ही परिजन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही थी। हालांकि ऐसा संयोग बना कि दोनों की शादी हो गई और उनके परिजन भी इस शादी से काफी खुश थे। शादी में दोनों के परिजन/रिश्तेदारों के आलावा सौ से अधिक शुभचिंतक भी शामिल हुए थे। योगेंद्र की मां उषा देवी ही नही बल्कि दूल्हा योगेंद्र एवं दुल्हन पूजा ने स्वीकार किया था कि वे इस शादी से बेहद खुश है। गौरतलब है कि गत पंचायत चुनाव में योगेंद्र अपनी किस्मत आजमाया था। हालांकि उसे सफलता हाथ नहीं लगी थी। वह डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत से वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे।