फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband accused of beating wife to death for opposing illicit relationship in Vaishali

Bihar: संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश; पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर पीट कर हत्या करने का आरोप

Mon, 09 Oct 2023 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Oct 2023 07:44 PM IST
सार

Bihar Police: वैशाली में घर में ही एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि मृतका के मायके वाले पति पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पति के किसी और महिला से अवैध संबंध होने की बात भी कही जा रही है।

विज्ञापन
Husband accused of beating wife to death for opposing illicit relationship in Vaishali
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में पुलिस ने 30 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान स्थानीय निवासी कुंदन राय की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका के भाई ने प्रियंका कुमारी की हत्या का आरोप उसके पति कुंदन राय पर लगाया है। कुंदन राय पर आरोप है कि उसने पीट-पीट कर प्रियंका की हत्या कर दी है। प्रियंका के मायके वालों ने बताया कि कुंदन पहले भी प्रियंका के साथ मारपीट करता था। जिसको लेकर प्रियंका के मायके वालों ने कई बार विरोध किया। उसके बाद अब प्रियंका को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन


पता चला है कि प्रियंका के पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। इसको लेकर प्रियंका हरदम अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी और अपनी आदत सुधारने की बात भी कहती थी। लेकिन कुंदन अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। इस बात को लेकर कुंदन अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महुआ थाना पुलिस ने आरोपी कुंदन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस दूसरे बिंदु से भी मामले की जांच कर रही है। हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।


मृतका के भाई राजेश राय ने बताया कि सुबह हमको सूचना मिली कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई है। जब उसके घर आए तो संदिग्ध स्थिति में बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ था। उसके पति उसके साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। उसी ने प्रियंका की पीट-पीट हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed