फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   huge welcome of rahul gandhi will organised by party workers

22 बैंड बाजों और 300 किलो गुलाब से होगा राहुल का स्वागत

Fri, 20 Nov 2015 12:36 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
huge welcome of rahul gandhi will organised by party workers

बिहार चुनावों में महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ी कांग्रेस की जोरदार सफलता ने मरती हुई पार्टी में एक बार फिर दोबारा जान डाल दी है। 40 सीटों पर लड़कर 27 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस जीत से जबरदस्त उत्साह में हैं।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पटना पहुंच रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने जोरदार तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राहुल गांधी के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 बैंड बाजों और 300 किलो गुलाब के फूलों का आर्डर दे दिया है। माना जा रहा है राहुल गांधी के स्वागत के बहाने कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर रोड शो भी निकाल सकते हैं, जिससे पार्टी के दोबारा उभरने का संकेत भली भांति लोगों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर लगे राहुल गांधी के बड़े बड़े होर्डिंग

huge welcome of rahul gandhi will organised by party workers

इसके अलावा पार्टी की ओर से शहर में 75 बड़े-बड़े और 250 मीडियम साइज हो‌र्डिंग भी लगवाए गए हैं। राजधानी में चार घंटे के अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी जहां जहां से गुजरेंगे हर तरफ उनका स्वागत इन्हीं होर्डिंग्स से होगा।
 
पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से शहर में लगभग 22 स्‍थानों पर जगह-जगह राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारी भी की गई है। एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान, सदाकत आश्रम और मुख्यमंत्री आवास तक का नजारा पूरी तरह राहुलमय करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरा दम लगा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विनोद सिंह यादव ने बताया कि हमने राहुल जी के स्वागत के लिए 22 बैंड पार्टियों को बुक किया है। हर पार्टी में 10-12 सदस्य रहेंगे जो शहर में 22 अलग अलग जगहों पर उनका स्वागत करेंगे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से गुलाब की पखुंडियों की बारिश कर उनका अभिवादन किया जाएगा।

पार्टी कार्यालय पर प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित

huge welcome of rahul gandhi will organised by party workers

सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भी विशेष प्रकार की लाइटों से सजाया गया है। वहां जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 1.20 पर पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह सीधे वहां से नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गांधी मैदान पर पहुंचेंगे।

यहां से वह मुख्यमंत्री की चाय पार्टी के लिए एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। इसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे जहां पार्टी के सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed