Bihar News: सुपौल में भीषण सड़क हादसा; मरने वाले दो वैशाली के, घायल दो पूर्णिया के रहने वाले
सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास ठक्कन चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मृतक वैशाली के और दोनों घायल पूर्णिया के बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल के राघोपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास ठक्कन चौक के पास हुई। दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर दोनों की पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी आदित्य राज (28) और अभिनव कुमार के रूप में की गई। वहीं, दोनों घायलों की पहचान पूर्णिया जिले जानकीनगर वार्ड नंबर 8 निवासी मो. अफाग और छोटिया खातून के रूप में की गई।
जानकारी के मुताबिक, आदित्य राज और अभिनव कुमार स्कूटी से राघोपुर से हुलास के रास्ते त्रिवेणीगंज की ओर जा रहे थे। जहां हुलास ठक्कन चौक के पास स्कूटी और एक बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोनों युवक त्रिवेणीगंज में किसी सरकारी विभाग में पदस्थापित थे।