फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Horrific road accident in Supaul; Two died from Vaishali, two injured from Purnia

Bihar News: सुपौल में भीषण सड़क हादसा; मरने वाले दो वैशाली के, घायल दो पूर्णिया के रहने वाले

Tue, 13 Jun 2023 11:41 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:41 AM IST
सार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास ठक्कन चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मृतक वैशाली के और दोनों घायल पूर्णिया के बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Supaul; Two died from Vaishali, two injured from Purnia
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सुपौल के राघोपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास ठक्कन चौक के पास हुई। दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर दोनों की पहचान वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी आदित्य राज (28) और अभिनव कुमार के रूप में की गई। वहीं, दोनों घायलों की पहचान पूर्णिया जिले जानकीनगर वार्ड नंबर 8 निवासी मो. अफाग और  छोटिया खातून के रूप में की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदित्य राज और अभिनव कुमार स्कूटी से राघोपुर से हुलास के रास्ते त्रिवेणीगंज की ओर जा रहे थे। जहां हुलास ठक्कन चौक के पास स्कूटी और एक बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि दोनों युवक त्रिवेणीगंज में किसी सरकारी विभाग में पदस्थापित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed