फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Horrific car accident in Bihar even the airbag of the Gujarat number car did not saved lives

बिहार में भीषण कार हादसा: टक्कर ऐसी कि भुज से कोलकाता जा रही कार का एयरबैग फटा, पिता-पुत्र की मौत, तीन गंभीर

Wed, 18 Jan 2023 12:41 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 18 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

बिहार के रोहतास जिले में बुधवार सुबह भीषण कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर हैं। गुजरात नंबर की कार का इंजन पूरी तरह चिपटा हो गया। सेफ्टी एयरबैग भी फट गया और सीट पर बैठे लोग उसी में फंस कर रह गए।

विज्ञापन
Horrific car accident in Bihar even the airbag of the Gujarat number car did not saved lives
हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए इंजन के हिस्से को चेन से खींचना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले में बुधवार सुबह भीषण कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गुजरात नंबर (GJ12FB 8864) की ट्राइबर कार का इंजन पूरी तरह चिपटा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में ऐसे जा घुसी कि सेफ्टी एयरबैग भी फट गया और सीट पर बैठे लोग उसी में फंस कर रह गए। मृतकों की पहचान गुजरात के भुज निवासी पंच गोपाल (65) और उनके बेटे बंकिम मैती (46) के रूप में हुई। घायल ड्राइवर की अस्पताल ले जाने के क्रम में सांस अटक रही थी। ड्राइवर ने गुजरात से बिहार होकर कोलकाता जाने की बात कही है, लेकिन उसकी आवाज साफ-साफ किसी ने नहीं सुनी। बाकी दो लोग पूरी तरह बेहाेश हालत में अस्पताल ले जाए गए हैं। इनमें एक महिला भी है।

विज्ञापन


9 दिन पहले ही हादसे के बाद हुई थी मरम्मत
हादसा सड़क पर खड़े ट्रक में तेज टक्कर के कारण हुआ, लेकिन यह गाड़ी भी इस साल ठीक नहीं चल रही थी। किसी हादसे के बाद इसी 9 जनवरी को कार की गुजरात के गांधीधाम में मरम्मत कराई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार भुज निवासी पंच गोपाल के बेटे बंकिम मैती पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में रहते थे। गुजरात से पंच गोपाल को लेकर बंकिम मिदनापुर जा रहे थे। हादसे में बंकिम की पत्नी पद्मावती (36) एवं बेटा जैस मेरी (18) भी बुरी तरह घायल हैं। कार के चालक भवीन (45) ने ही प्राथमिक तौर पर पश्चिम बंगाल जाने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

Horrific car accident in Bihar even the airbag of the Gujarat number car did not saved lives
सड़क पर खड़ी जिस गाड़ी में टक्कर लगी, उसे उसका ड्राइवर भगा ले गया। घटनास्थल पर भीड़ जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
टक्कर के कारण इंजन समेत कार का दायां चक्का अंदर की ओर धंस गया था, जिसमें ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। NHAI और पुलिस कर्मियों ने चेन लगाकर उस हिस्से को खींचा, तब जाकर ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। ड्राइवर को सीने और पेट पर गंभीर चोट है। उसने होश होने से पहले सिर्फ कराहते हुए कोलकाता जाने की जानकारी दी। बाकी पीछे बैठे दो लोगों को अस्पताल पहले पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed