फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Honor Killing: Father surrenders in court in daughter's murder case in Bettiah

Honor Killing: बेतिया में बेटी की हत्या मामले में पिता का कोर्ट में आत्मसमर्पण, मां को 6 दिन पहले हुई थी जेल

Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Apr 2023 01:13 PM IST
सार

लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर लड़की के मां-बाप पर हत्या करने की एफआईआर दर्ज की थी। उसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी मां को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पिता फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Honor Killing: Father surrenders in court in daughter's murder case in Bettiah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बिहार के बेतिया में पुलिस दबिश के कारण अपनी ही बेटी के हत्यारे पिता ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलवार को लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल मृतका की मां लक्ष्मीना देवी को 19 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी सिलसिले में सोमवार को आरोपी पिता मनोज महतो ने बेतिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। रिमांड पर लेकर उससे उसकी बेटी की हत्या मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


चौकीदार के बयान पर मां-बाप पर है दर्ज हत्या का मामला
थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि बीते 17 अप्रैल को बेलवा लखनपुर पंचायत स्थित सिकरहना नदी के जिरीया घाट से बालू में आधा गड़ा एक युवती का शव बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसका पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार करा दिया गया था। जांच में पता चला कि मृतका लड़की थाना क्षेत्र के मिश्रटोला निवासी मनोज महतो और लक्ष्मीना देवी की बेटी कविता (17) है। उसकी हत्या उसके मां-बाप ने ही की है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी पिता था फरार
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस ने चौकीदार उमाशंकर यादव के बयान पर लड़की के माता-पिता पर बेटी का हत्या करने और शव छिपाने की नीयत से नदी किनारे रेत में गाड़ने की एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मृतका की मां को उसके पड़ोसी के घर से छापेमारी कर 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। फिर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि मृतका का पिता मनोज महतो फरार चल रहा था, जिसने पुलिस दबिश के कारण सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed