फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Honeymoon before marriage at Hotel in Nepal : Refused to marry with Bihari girl after three days of intercours

Bihar : शादी से पहले नेपाल के होटल में हनीमून; तीन दिनों तक संबंध बनाने के बाद प्रेमिका को वहीं छोड़ लौटा आया

Tue, 13 Jun 2023 09:06 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 13 Jun 2023 09:06 AM IST
सार

बिहार में एक मनचले आशिक ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर पहले नेपाल ले जाकर हनीमून मनाया और फिर उसे तीन दिन के बाद छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है।

विज्ञापन
Honeymoon before marriage at Hotel in Nepal : Refused to marry with Bihari girl after three days of intercours
इस थाना में दर्ज हुआ मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक मनचले आशिक ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर पहले नेपाल ले जाकर हनीमून मनाया और फिर उसे तीन दिन के बाद छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है।  मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि देवनाथ पट्टी का रहने वाला एक युवक उस लड़की को शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण किया। जब लडकी ने उस लडके पर शादी का दवाब बनाया गया तो लड़का के परिजन पीड़ित लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नही उनलोगों ने पीड़िता को जान से मारने का प्रयास भी करने लगे। पीड़िता ने तब घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ल़डकी को उनलोगों से बचाते हुए अपने साथ थाना ले गई। पीड़िता ने थाने में आरोपी लड़का समेत उसके परिवार वालो पर प्राथमिकी दर्ज कराया।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर नेपाल में मनाया हनीमून 
पीड़िता ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि 6 जून की शाम करीब चार बजे आदर्श झा ऊर्फ रितुराज कुमार ने पीड़िता को फोन कर बहुत जरुरी काम बताकर बुलाया और बाइक पर बैठाकर उसे जनकपुर ले गया। वहां पहुंचते ही आदर्श झा ऊर्फ रितुराज कुमार ने  उस लडकी से शादी करने की बात कही। शादी के आश्वासन पर उसे वह तीन दिन तक एक आवासीय होटल में रखा और उसके साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसा देकर हो गया फरार 
 तीन दिन बीत जाने के बाद जब लड़की ने उससे शादी को लेकर सवाल किया तो आदर्श ने शादी करने से इंकार कर दिया। फिर आदर्श ने लड़की को नेपाल के ही जलेश्वर में छोड़ दिया और बोला कि तुम यहीं रुको मैं 10 मिनट में आता हूं। लेकिन शाम के 7:00 बजे तक वह नहीं आया और न ही उसने फोन उठाया। जिसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंच गई।

आरोपी के परिजनों ने की मारपीट 
पीड़िता का कहना है कि नेपाल से किसी तरह वह अपने घर पहुंची और फिर आरोपी के घर पर जाकर जब उसने इस बात की शिकायत की तो आरोपी 
 ऋतुराज झा उर्फ आदर्श झा, आरोपी की बहन सुमन कुमारी, मां अंशु देवी, चाचा अशोक झा, कामेश्वर झा समेत अन्य लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। तब पीड़िता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया किया।


आरोपी के परिजन कर रहे दस लाख की डिमांड 
थाना के द्वारा सूचना पर लड़की के परिजन भी थाना पर पहुंचे और आरोपी के परिजन से आग्रह किया कि हम दोनो एक ही जाति के है। शादी कर दिया जाए, लेकिन अब आरोपी पक्ष पीड़िता पक्ष से 10 लाख रुपये का का डिमांड कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह का कहना है कि इस मामले को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ऋतुराज कुमार उर्फ आदर्श कुमार की मां अंशु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed