{"_id":"6461f6261305574b1d0f7609","slug":"home-guard-on-duty-dies-after-being-run-over-by-a-speeding-car-in-sitamarhi-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: होमगार्ड ने तस्कर को पकड़ने की कोशिश की; कार ने रौंदा, मौत के बाद बहादुरी के लिए मिला गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: होमगार्ड ने तस्कर को पकड़ने की कोशिश की; कार ने रौंदा, मौत के बाद बहादुरी के लिए मिला गार्ड ऑफ ऑनर
Mon, 15 May 2023 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 May 2023 02:36 PM IST
सार
सीतामढ़ी भूतही ओपी के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद होमगार्ड डीएसपी द्वारा मृत होमगार्ड जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
होमगार्ड जवान दिनेश को गार्ड ऑफ ऑनर देते डीएसपी और अन्य होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना जिले के भूतही ओपी के नजदीक की है। जहां सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे एनएच स्थित चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान को टक्कर मार कर कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य साथियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात थे होमगार्ड जवान
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के कोहमरा विशनपुर पंचायत के देउआ गांव निवासी होमगार्ड जवान दिनेश ठाकुर (52) के रूप में की गई है। होमगार्ड जवान दिनेश करीब छह से सात महीने से भूतही ओपी में तैनात थे। रोज की तरह सोमवार को अहले सुबह अपनी ड्यूटी पर गार्ड तैनात थे। चूंकि उस जगह दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल बॉर्डर है। जहां शराब माफिया उस रास्ते से शराब की खेप की तस्करी करते हैं। इसी बीच करीब चार बजे एक कार तेजी से जा रही थी। शराब की खेप ले जाने के शक के आधार पर जवान ने कार को रोकने की कोशिश की। नजदीक आते ही कार चालक तेजी से होमगार्ड जवान को रौंदते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां से गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए होमगार्ड ऑफिस लाया गया। फिर होमगार्ड के डीएसपी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मृत जवान के परिजनों को शव को सौंप दिया गया।
विज्ञापन