फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   home delivery of wine in bihar through government name plates on vehicles

बिहार में वीआईपी चोला ओढ़ कर शराब की होम डिलिवरी, 160 बोलत शराब बरामद, 16 गिरफ्तार

Thu, 16 Nov 2017 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 16 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
home delivery of wine in bihar through government name plates on vehicles
पटना में सरकारी बोर्ड वाली गाड़ी से पकड़ी शराब
बिहार सरकार ने राज्य में शराब पीने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन शराब की होम डिलिवरी करने वालों के पौ-बारह हो गए हैं। राजधानी पटना में शराब की मनचाही जगह पर सप्लाइ हो जाती है। शराब बेचने वालों ने अब वीआईपी चोला ओढ़ कर शराब की महंगी बोतलों की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बिहार में बुधवार को शराब सप्लाई के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए। पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान पाटलिपुत्रा में एक काले रंग की  होंडा अमेज कार को रोका। गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ था और इस चमचमाती हुई कार में सात लोग सवार थे। पहले तो कार में सवार लोगों ने पुलिस पर रौब झाड़ा लेकिन जब पुलिस सख्ती से पेश आई तो वे नरम पड़ गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिक्की से 10 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस सभी सात लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ करने लगी। पकड़े गए लोगों के नाम हैं विक्कु उर्फ अभिषेक कुमार, बब्लू कुमार, शशि सिंह, महेश कुमार,  मिथलेश कुमार, शंभू सिंह और अमोद कुमार। पुलिस के मुताबिक इस कार के मालिक का नाम शशि सिंह है। यह गाड़ी नेशनल हाइवे एर्थाटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) में कांट्रेक्ट पर है और इसका इस्तेमाल एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर करते थे। 
विज्ञापन

 
पुलिस लिखी गाड़ी से निकली शराब 

पाटलिपुत्रा से पकड़े गये शराब तस्करों की निशानदेही पर कंकड़बाग थाने की पुलिस टीम ने इंदिरा नगर रोड नंबर 2 में छापेमारी की जहां दो लग्जरी कार बरामद की गई। दोनों कार पर पुलिस लिखा हुआ था। इसमें सवार 9 लोगों को  पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पकड़े गए लोगों के नाम हैं समीर कुमार, सागर कुमार, रजनीश पांडेय, कमल किशोर, चंदन कुमार, धीरज कुमार, राहुल कुमार, ऋषि कुमार और करण सिन्हा। पुलिस ने इनके पास से विदेशी शराब की 150 बोतलें बरामद की हैं। शराब की तस्करी के धंधे में इन गाड़ियों पर 'पुलिस' लिखकर धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

home delivery of wine in bihar through government name plates on vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
वीआईपी गाड़ियों पर पुलिस रखेगी नजर 

बुधवार को जिस तरह से तीन गाड़ियां पकड़ी गई उसके बाद पुलिस हरकत में आई है। एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि अब ऐसी गाड़ियों की कड़ी चेकिंग की जाएगी जिस पर सरकारी बोर्ड, पुलिस या अन्य विभाग का नाम लिखा होगा। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। 

कारोबारियों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम 

मनेर में शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को शेरपुर, हीरा टोला के  ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने आगजनी करते हुए एनएच 30 को जाम कर  दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस बेवजह लोगों को गिरफ्तार कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 10 लोगों को अवैध शराब के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तीन आरोपी पकड़े

फुलवारीशरीफ में रामकृष्णा नगर पुलिस ने खेमनीचक से राजधानी के अनेक इलाकों में होम डिलिवरी की जा रही  विदेशी शराब पकड़ी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। खेमनीचक के आदर्श नगर के श्रवण कुमार के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 51 बोतलें बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed