फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Holi 2025 : RJD Party Tej Pratap Yadav threatened bihar police constable dance or else you will be suspended

Holi 2025: 'लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड'; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत

Sat, 15 Mar 2025 07:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Mar 2025 07:06 PM IST
सार

RJD Party : इसे कहते हैं हनक। सत्ता जाने के बाद भी लालू के लाल एक सिपाही को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। अब धमकी वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Holi 2025 : RJD Party Tej Pratap Yadav threatened bihar police constable dance or else you will be suspended
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी कृष्णाष्टमी में कृष्ण बनकर तो कभी किसी दूसरे रूप में आकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर हुआ है, जब वह होली का गीत गाते हुए एक पुलिस वाले को हड़काते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए - Bihar: मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव की धमकी अब वायरल 
 तेज प्रताप यादव ने होली मनाते हुए होली का गीत गाया और बिहार पुलिस के जवान को धमकी देते हुए ठुमके भी लगवाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि दीपक ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे। मजबूरी में तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने ठुमके भी लगाए। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की भी किरकिरी हो रही है। इस मामले पर अब लोग यह कह रहे हैं कि तेज प्रताप यादव और राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे सत्ता जाने के बाद भी हनक बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Holi 2025 : RJD Party Tej Pratap Yadav threatened bihar police constable dance or else you will be suspended
भाजपा नेता अजय आलोक और जदयू नेता संजय झा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भाजपा नेता ने कहा- जस पिता तस पुत्र 
तेज प्रताप यादव का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया। तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर तंज कसते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने अगर पुलिस वाले को नाचने के लिए धमकाया तो कौन सा बड़ा काम कर दिया। भाजपा नेता ने तेज प्रताप के साथ साथ लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 'जस पिता तस पुत्र। आपलोगों को झलकी मिल गई होगी कि जंगल राज में होता क्या था। यह कोई बड़ा बात नहीं है, कुछ नहीं है।वर्दी नहीं फाड़ा यही बहुत है।बिहार पुलिस के हुक्मरानों को खुद सोचना चाहिए कि क्या वर्दी की इज्जत इस तरह की होती है?वर्दी का अपमान नहीं होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़िए - Bihar News: रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने की जमकर गोलीबारी, भाई-बहन घायल; इतनी सी बात पर किया ऐसा

यहां एक ही रंग चढ़ेगा विकास का 
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद संजय झा ने कहा कि 'सोच लीजिये कि उस पार्टी का क्या हाल है, किस तरीके से वह पार्टी चलती रही है। बिहार की जनता सब देख रही है। तेज प्रताप यादव ने एक और बयान दिया था कि बिहार में बस एक ही रंग चढ़ेगा और वह है हरा रंग। इसके बाद अब राजद की ही सरकार आएगी। इस बयान पर संजय झा ने कहा कि यहां एक ही रंग चढ़ेगा वह रंग है विकास का रंग। संजय झा ने कहा कि 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा कल्चर बदल दिया जब लोग वोट देने जाते हैं तो वह काम पर वोट देने जाते हैं। काम करने वाले कौन लोग हैं, क्या काम किया है, इसपर लोग वोट देने जाते हैं और उसी रंग पर वोट पड़ेगा इस बार।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed