फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hindustani Awam Morcha national spokesperson and state president resigns

जीतन राम मांझी को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Wed, 06 Feb 2019 08:14 PM IST
आसिम खान भाषा, पटना
भाषा, पटना Published by: आसिम खान Updated Wed, 06 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Hindustani Awam Morcha national spokesperson and state president resigns
जीतनराम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को बुधवार को तब झटका लगा जब उसके प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और एक दूसरे के खिलाफ तीखे हमले किये। रिजवान द्वारा इस्तीफा देने और उसकी प्रति सोशल मीडिया पर साझा करने तथा पटेल पर पार्टी धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने के कुछ ही देर बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह घोषणा की कि वह भी हम छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


पटेल ने कहा कि वह मांझी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने की आलोचना किये जाने से निराश हैं क्योंकि यह महागठबंधन के रुख के खिलाफ है। पटेल ने यह भी कहा कि वह मांझी द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहने से भी निराश हैं जो राजग से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। रिजवान ने पार्टी से इस्तीफा देने से तीन दिन पहले राहुल गांधी की पटना रैली को असफल बताया था जिसमें मांझी भी शामिल हुए थे। रिजवान ने इसके साथ ही हम नेता मांझी से कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया था।
विज्ञापन


मांझी ने अपनी पार्टी में हुए इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने रिजवान और हम के एक अन्य प्रवक्ता विजय यादव की टिप्पणियों से असहमति जतायी है और कहा है कि मैं पता लगाऊंगा और यदि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वास्तव में ऐसा बयान दिया है तो हो सकता है कि उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने गांधी की रैली पर रिजवान की टिप्पणी की आलोचना की थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रिजवान ने मांझी को लिखे अपने इस्तीफे में कांग्रेस की रैली के मामले का कोई उल्लेख नहीं किया लेकिन यह कहा कि मैं हम को अपना घर मानता हूं और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे दीमक की तरह खाने पर मूक दर्शक नहीं बना रह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed