फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High speed unknown vehicle crushed two girl students in Begusarai, one died, treatment of other continues

Bihar Road Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 2 छात्राओं को कुचला, एक की मौत, दूसरी का इलाज जारी

Mon, 17 Apr 2023 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Apr 2023 07:22 PM IST
सार

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में खम्हार ढाला स्थित एसएच 55 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा की मौत होने से नाराज परिजनों ने एसएच 55 को जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ विरोध जताया। फिर पुलिस के समझाने पर शांत हुए।

विज्ञापन
High speed unknown vehicle crushed two girl students in Begusarai, one died, treatment of other continues
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है। ताजा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला स्थित एसएच 55 की है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया। वहीं, छात्रा की मौत होने से नाराज परिजनों ने एसएच 55 को जाम कर घंटों तक पुलिस प्रशासन खिलाफ विरोध जाहिर किया। काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, जाम लगने से गाड़ी की लंबी कतार सड़कों पर लग गई। मृतक छात्रा की पहचान खम्हार गांव के रहने वाले राजीव सिंह का बेटी सृष्टि कुमारी के रूप में की गई है, जबकि घायल छात्रा की पहचान रूपा रानी कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं घर से पैदल ही सड़कों पर टहलने के लिए जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद परिजनों ने दोनों को घायल अवस्था में वहां से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सृष्टि कुमारी की कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने शव को सदर अस्पताल से उठाकर खम्हार ढाला के पास एसएच 55 सड़क को जाम कर दिया। फिर वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान घंटो तक मौके पर पुलिस लोगों के सामने विवश बनी रही।
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। सृष्टि कुमारी नौंवी कक्षा की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
High speed unknown vehicle crushed two girls
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed