फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High speed bus collides with parked truck, more than 20 passengers injured

Bihar News: तेज रफ्तार बस की खड़ी ट्रक में टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल

Sat, 28 Jun 2025 03:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 03:56 PM IST
सार

पटना से अररिया जा रही एक तेज रफ्तार बस एनएच-27 पर भुतहा झिटकी के पास खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर है। 
 

विज्ञापन
High speed bus collides with parked truck, more than 20 passengers injured
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल में शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब पटना से अररिया जा रही एक तेज रफ्तार बस एनएच-27 पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह हादसा भुतहा झिटकी के समीप हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही सुपौल और मधुबनी जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को पहले निर्मली अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को चलती बस में नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। बस में अधिकांश यात्री सुपौल और अररिया जिले के रहने वाले थे, जबकि दो यात्री पटना और दो छपरा जिले से सवार थे। फिलहाल पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed